HRTC कर्मचारियों को 3% DA, एक हजार चालकों-परिचालकों को नौकरी का सुनहरा मौका

Edited By Ekta, Updated: 17 Feb, 2019 05:53 PM

hrtc employees up to 3 da

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। निगम ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा निगम के 500 चालकों और 500 परिचालकों की भर्ती भी जल्द करेगा। रविवार को निगम की बीओडी की बैठक हुई जिसमें ये...

शिमला (राजीव): हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। निगम ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा निगम के 500 चालकों और 500 परिचालकों की भर्ती भी जल्द करेगा। रविवार को निगम की बीओडी की बैठक हुई जिसमें ये फैसले लिए गए। बैठक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डिपो को सम्मनित करने के साथ 83 चालकों और परिचालकों को सम्मानित किया। जिसमें नालागढ़ पहले नंबर और तारा देवी दूसरे स्थान पर जबकि धर्मशाला डिपो तीसरे पर रखा, जिन्हें सम्मानित किया गया।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि निगम कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ये योजना चला रहा है, जिसमें पहले नम्बर पर रहने वाले डिपो को एक लाख दूसरे नम्बर पर आने वाले डिपो को 75 हजार और तीसरे को 50 हजार की राशि दे रहा है जबकि 83 बेस्ट चालक परिचालक सहित टेक्नीशियन को एक हजार की राशि के साथ प्रशासन पत्र देकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि बैठक में अन्य जवानों की तरह सीआरपीएफ के जवान जो शहीद हुए हैं। उनके परिजनों को भी एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा करने का फैसला लिया गया है। जबकि इससे पहले ऐसी सुविधा नहीं दी जाती थी। उन्होंने कहा कि निगम जल्द चालक परिचालक की भर्ती अनुबंध आधार पर करने जा रहा और निगम की पीस मिल वर्कर को नियमित करने के लिए जल्द पॉलिसी लाएंगे और उनका भविष्य सुरक्षित किया जाएगा। जोगिन्दरनगर ओर धर्मपुर में नया डिपो खोला जाएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!