COVID-19 : अब बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को लाने नहीं जाएंगी HRTC की बसें

Edited By Vijay, Updated: 07 May, 2020 09:08 PM

hrtc buses will not go to bring people stranded in outside states

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मामले आने के बाद अब एचआरटीसी की बसें बाहरी राज्यों में लोगों को लेने नहीं जाएंगी। सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। बीते 3 दिनों में कोरोना पॉजीटिव के मामले बढऩे पर...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मामले आने के बाद अब एचआरटीसी की बसें बाहरी राज्यों में लोगों को लेने नहीं जाएंगी। सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। बीते 3 दिनों में कोरोना पॉजीटिव के मामले बढऩे पर सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएगी।

परिवहन निगम ने कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए सैंकड़ों बसें भेजी हैं। इनमें हजारों की संख्या में लोगों को घर पहुंचाया गया। अब कोरोना फि र से हिमाचल में पांव पसारने लग गया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जब तक प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति ठीक नहीं हो जाती तब तक पड़ोसी राज्यों फं से लोगों को लाने के लिए परिवहन निगम की बसें नहीं भेजी जा सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!