दीवाली के दिन 4 बजे के बाद लोकल रूटों पर नहीं मिलेंगी HRTC की बसें

Edited By Vijay, Updated: 06 Nov, 2018 08:46 PM

hrtc buses will not be available on local routes after 4 o clock on diwali

दीपावली को लेकर राजधानी शिमला सहित हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में बुधवार को 4 बजे के बाद लोकल रूटों पर एच.आर.टी.सी. की बसों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि लांग रूटों पर परिवहन निगम सेवाएं जारी रखेगा।

शिमला: दीपावली को लेकर राजधानी शिमला सहित हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में बुधवार को 4 बजे के बाद लोकल रूटों पर एच.आर.टी.सी. की बसों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि लांग रूटों पर परिवहन निगम सेवाएं जारी रखेगा। एच.आर.टी.सी. ने हिमाचल में 240 अतिरिक्त बसें दीपावली को लेकर चलाई हैं लेकिन ये सेवाएं दीवाली तक ही रहेंगी। मंगलवार को परिवहन निगम ने धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, चम्बा, शिमला, रोहड़ू, बिलासपुर, हमीरपुर और बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए अतिरिक्त बसें भेजी हैं।

एच.आर.टी.सी. के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर को सुबह 8 बजे के बाद बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त जहां 40 या इससे अधिक यात्री होंगे, वहां स्पैशल बस परिवहन निगम द्वारा भेजी जाएगी। प्रदेश के किसी भी कोने में 40 से अधिक यात्री होने पर निगम प्रबंधन अतिरिक्त स्पैशल बस उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए निगम के आलाधिकारियों को यात्रियों द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। यात्रियों को निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

एच.आर.टी.सी. के डी.एम. पंकज सिंघल ने बताया कि  अक्सर दीवाली के दिन 4 बजे के बाद सवारियां बहुत ही कम होती हैं, वहीं चालक व परिचालकों ने भी इस शुभ मौके पर अपने घरों में पहुंचना होता है। ऐसे में 4 बजे के बाद गाडिय़ां नहीं चलेंगी। यदि 40 या इससे अधिक सवारियां हैं तो गंतव्य स्थान तक बसें चलाई जाएंगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!