HRTC की बसों में वसूला जा रहा अलग-अलग किराया

Edited By Ekta, Updated: 26 Aug, 2018 11:34 AM

hrtc buses are being charged for separate rent

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अलग-अलग किराया वसूला जा रहा है। निगम की दिल्ली से शिमला आने वाली टाटा ए.सी. की बसों की बुकिंग के लिए यात्रियों से अलग-अलग किराया वसूल किया जा रहा है। दिल्ली आई.एस.बी.टी. काऊंटर पर बुकिंग करवाने के लिए यात्रियों से...

शिमला (जय): हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अलग-अलग किराया वसूला जा रहा है। निगम की दिल्ली से शिमला आने वाली टाटा ए.सी. की बसों की बुकिंग के लिए यात्रियों से अलग-अलग किराया वसूल किया जा रहा है। दिल्ली आई.एस.बी.टी. काऊंटर पर बुकिंग करवाने के लिए यात्रियों से 688 रुपए वसूला जा रहा है जबकि ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए दिल्ली से शिमला एस.सी. बसों में 685, और इसके बाद बसों में सीधे बैठने पर यात्रियों से 680 रुपए लिए जा रहे हैं, ऐसे में एक ही बस में सफर करने के लिए तीन तरह से अलग-अलग किराया वसूला जा रहा है। 

निगम के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है। इतना ही नहीं देर शाम दिल्ली से शिमला आने वाली बसों में यात्रियों को रात साढ़े 11 बजे महंगे रेस्तरां में खाना खाने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। बस में यात्रा कर रहे शिमला बी.सी.एस. निवासी अक्षय पटियाल ने बताया कि बसों में अलग-अलग किराया तो वसूल किया ही जा रहा है लेकिन साथ में जहां पर खाने के लिए जिस रेस्तरां में ए.सी. बसें लगाई जा रही हैं वहां पर आम आदमी की पहुंच से ऊपर महंगे दामों पर खाना दिया जा रहा है। यात्रियों से वसूल किए जा रहे स्टेट फेयर में भी भारी अंतर है। टिकट में हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब व दिल्ली के किराए में यह अंतर देखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!