Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2018 05:22 PM
प्रदेश सरकार की ओर से निगमों व बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की तैनाती की गई है। उसमें जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र हरोली को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। यहां से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. रामकुमार को एच.पी.एस.आई.डी.सी. का उपाध्यक्ष बनाया गया...
हरोली: प्रदेश सरकार की ओर से निगमों व बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की तैनाती की गई है। उसमें जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र हरोली को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। यहां से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. रामकुमार को एच.पी.एस.आई.डी.सी. का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. रामकुमार की प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ खास नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हंै। इसी नजदीकी के कारण सरकार द्वारा जारी पहली लिस्ट में ही प्रो. रामकुमार को अहम विभाग की कमान सौंपी गई है। प्रो. रामकुमार हरोली से 2 बार विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं।
कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाया
उपाध्यक्ष की कमान मिलने के उपरांत पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर शुक्रवार को घालुवाल चौक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादते हुए अपने कंधों पर उठा लिया। इस अवसर पर कई तरह के बैंड-बाजों व ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं प्रो.रामकुमार ने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। प्रो. रामकुमार का घालुवाल से लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ता उनके साथ थे।