कांग्रेस के 2 विधायक BJP में शामिल, AAP ने प्रदेश की जनता को दीं शिक्षा की 5 गांरटी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2022 06:48 AM

hp top 10 news

हिमाचल कांग्रेस के 2 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान पत्थर गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। आप नेता भगवंत मान व मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की जनता को शिक्षा की 5 गारंटी दी हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस के 2 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान पत्थर गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। आप नेता भगवंत मान व मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की जनता को शिक्षा की 5 गारंटी दी हैं। शिमला भारी बारिश के चलते हिमलैंड में भूस्खलन के दौरान 6 वाहन मलबे की चपेट में आ गए। मंडी में चरस के साथ पकड़े कुल्लू के आरोपी की 88 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस ने सीज कर लिया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

डाॅ. रचना गुप्ता लोक सेवा आयोग की नई चेयरपर्सन नियुक्त
डाॅ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उन्हें इस पद पर 6 वर्ष के लिए तैनाती दी गई है। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार बीते जुलाई माह में सेवानिवृत्त हो गए थे। इनके सेवानिवृत्त होने के बाद नए चेयरमैन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और अब डाॅ. रचना गुप्ता को नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कांगड़ा से पवन काजल व नालागढ़ से लखविंदर राणा भाजपा में शामिल
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांगड़ा जिला के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा शामिल हैं। दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

1.831 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी की 88 लाख की संपत्ति सीज
मंडी पुलिस ने 1 किलो 831 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए कुल्लू के आरोपी की करीब 88 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति को सीज कर दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सीज की गई संपत्ति में आरोपी का मलाणा में स्थित लगभग 55 लाख रुपए का घर व करीब 21 लाख का एक होटल, आरोपी और उसके रिश्तेदारों की करीब 12 लाख की 4 गाड़ियां और विभिन्न बैंक खाते शामिल हैं। 

AAP नेता भगवंत सिंह मान व मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की जनता को दीं ये 5 गारंटी
आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने शिक्षा मॉडल को लेकर प्रदेश के जनता को 5 गारंटी दी हैं। उनके अनुसार आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा दिलाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों की फीस नाजायज रूप से नहीं बढ़ने दी जाएगी।

मणिमहेश यात्रा पर गईं कांगड़ा निवासी मां-बेटी को ऐसे मिली खौफनाक मौत
कांगड़ा से मणिमहेश यात्रा पर निकलीं मां-बेटी की पत्थर गिरने से मौत हो गई जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। धन्छो के समीप दोनाली में ऊपर से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से यह घटना घटी। मृतकों की पहचान सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम व उसकी बेटी अंविता (10) निवासी गांव व डाकघर लिप्याना तहसील हार चक्कियां जिला कांगड़ा के तौर पर की गई है। 

हिमलैंड के पास भूस्खलन की चपेट में आए 6 वाहन, हीरानगर में निर्माणाधीन भवन को खतरा
शिमला में मंगलवार रात को हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। शहर में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है व पेड़ गिरे हैं। शहर के हिमलैंड के समीप भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर आ गया, साथ ही सड़क किनारे पार्क वाहन मलबे की चपेट में आ गए। वहीं यहां पर पेड़ भी गिरा है। इससे सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रही। करीब 6 वाहन मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ऑडियो-वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान लड़की ने दे दी जान
पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 युवक लड़की को कई दिनों से ऑडियो-वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने काफी दिनों के बाद मामले को उनसे सांझा किया था लेकिन उससे पहले वह पुलिस और गुड़िया हैल्पलाइन में गुहार लगा चुकी थी।

बस ने कुचली बुजुर्ग महिला, अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास रोड पर उस समय घटी जब एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ एक धार्मिक स्थल पर कार से माथा टेकने के लिए उतरी। इस दौरान एक तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क क्रॉस कर रही गुश्तो देवी (90) पत्नी रुमाल सिंह निवासी गांव पातका, तहसील सिहुंता जिला चम्बा को टक्कर मार दी। 

सरकार के खिलाफ मालरोड पर गरजे किसान-बागवान
सरकार द्वारा सेब कार्टन में जीएसटी लगाने व अन्य मुद्दों को लेकर किसान व बागवान उग्र हो गए हैं। शिमला के मालरोड पर बुधवार को सैंकड़ों किसानों व बागवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मालरोड पर किसान व बागवानों ने धारा 144 तोड़ी और गिरफ्तारी दी। वहीं पुलिस जब प्रदर्शनकारी को अपने गाड़ी में उठाकर ले जाना चाह रही थी तो जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला : हाईकोर्ट ने खारिज की आरोपी रणजीत की याचिका
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी रणजीत की याचिका को खारिज कर दिया। बिहार स्थित नालंदा निवासी रणजीत कुमार ने हाईकोर्ट के समक्ष अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इस मामले में सीआईडी की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में पुलिस जांच के बाद आरोपी को 2 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!