हिमाचल में लंपी वायरस महामारी घोषित, जबरन धर्म परिवर्तन पर होगी 10 साल की जेल, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 13 Aug, 2022 07:02 AM

hp top 10 news

हिमाचल हाईकोर्ट को 2 नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मानसून सत्र के तीसरे दिन सरकार की तरफ सेहिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 सदन में पेश किया। पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल हाईकोर्ट को 2 नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मानसून सत्र के तीसरे दिन सरकार की तरफ सेहिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 सदन में पेश किया। पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। ऊना में एक निजी स्कूल बस के खाई में गिरने से 12 बच्चे घायल हो गए। मंडी तथा शिमला में पहाड़ियों पत्थर गिरने के कारण एक महिला व व्यक्ति की मौत हो गई है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में जबरन धर्म परिवर्तन किया तो होगी 10 साल की जेल
मानसून सत्र के तीसरे दिन सरकार की तरफ से 10 विधेयक सदन में पेश किए गए। इन विधेयकों में हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 भी शामिल है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे सदन में पेश किया। इसके तहत सरकार हिमाचल में जबरन सामूहिक धर्म परिवर्तन करवाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान करने जा रही है। 

हिमाचल में लंपी वायरस महामारी घोषित
हिमाचल प्रदेश में पशुओं में लंपी वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश के 7 जिलों शिमला, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, चम्बा व बिलासपुर में मवेशी इसकी चपेट में आ चुके हैं। 5 जिलों में इस रोग से 79 मवेशियों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए सरकार ने लंपी वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीमारी से पशुओं की होने वाली मौत पर सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। 

हिमाचल हाईकोर्ट को मिले 2 जज, जल्द लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ
हिमाचल हाईकोर्ट को 2 नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर अमल करते हुए जिला ज्यूडीशरी के 2 वरिष्ठ न्यायाधीश सुशील कुकरेजा व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह को हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाए जाने संबंधी मंजूरी दे दी है। प्रदेश हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा इन दोनों न्यायाधीशों की बतौर हाईकोर्ट जज नियुक्ति बारे सिफारिश की गई थी।

विधानसभा के बाहर DYFI व SFI ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
जनवादी नौजवान सभा व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बढ़ती बेरोजगारी, भर्तियों में भ्रष्टाचार व पीटीए फंड की लूट के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा के घेराव से पूर्व प्रदेश भर से युवा और छात्र शिमला पंचायत भवन में इकट्ठे हुए। पंचायत भवन से सरकार के खिलाफ नारों के साथ जुलूस शुरू हुआ और विधानसभा पहुंचा। इस दौरान नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, एसएफआई अखिल भारतीय सह सचिव, राज्य अध्यक्ष, राज्य सचिव और शिमला जिला अध्यक्ष ने जुलूस को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा की।

15500 फुट ऊंची रोहतांग चोटी पर फहराया तिरंगा
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के दल ने रोहतांग दर्रे की 15500 फुट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। संस्थान के 18 सदस्यीय दल का नेतृत्व वरिष्ठ हिम पर्वत बचाव अनुदेशक लुद्दर ठाकुर ने किया। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनाली भी दल में शामिल रहीं। अभियान दल सुबह 7 बजे मनाली से रवाना हुआ, जिसने 2 बजे रोहतांग की चोटी पर तिरंगा फहराया।

ऊना में हादसे का शिकार हुई निजी स्कूल की बस, 12 बच्चे घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से करीब 10 किलोमीटर दूर लमलैहड़ी पंचायत में एक निजी स्कूल की बस खाई में गिर गई। हादसे में स्कूल बस में सवार 12 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।इनमें गंभीर रूप से घायल 3 बच्चों में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। हादसा दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ, जब स्कूल से छुट्टी के बाद एसएसआरवीएम स्कूल की बस बच्चों को लेकर कुटलैहड़ क्षेत्र के लमलैहड़ी और उसके निकटवर्ती गांव की तरफ जा रही थी। 

हिमाचल में बारिश से अब तक 977 करोड़ का नुक्सान
हिमाचल में बारिश का दौर आगामी दिनों में जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने 14 व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 अगस्त को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं लेकिन यैलो अलर्ट नहीं है। वहीं प्रदेश में बारिश के चलते नुक्सान का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक 977 करोड़ का नुक्सान हो चुका है। वहीं भारी बारिश के चलते मौतों का सिलसिला भी जारी है। 

सनवारा टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवरों ने लहराई तलवारें
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 स्थित सनवारा टोल प्लाजा पर वीरवार रात्रि लगभग साढ़े 12 बजे कुछ ट्रक ड्राइवरों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार ओवरलोडिंग शुल्क को लेकर झगड़ा शुरू हुआ जो कुछ ही देर में एक बड़े फसाद में बदल गया। जब सनवारा टोल कर्मियों ने ट्रक चालकों से ओवरलोडिंग शुल्क मांगा तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद ट्रक चालकों की टोल कर्मियों के साथ कहासुनी हो गई और ट्रक चालकों ने ट्रकों को टोल प्लाजा की लेन के बीच में खड़ा कर हंगामा शुरू कर दिया। 

रूनपू पुल पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, महिला की मौत
जिला शिमला के रामपुर उपमंडल की पंचायत किन्नू के रूनपू पुल पर पत्थर गिरने से 1 महिला की मौत जबकि 4 लोग घायल हो गए। रूनपू गांव की महिलाएं किन्नू-रपनू सड़क में बने पुल से पैदल गुजर रही थीँ। अचानक पुल पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिनकी चपेट में महिलाएं आ गईं। इस दौरान अनिता देवी (33) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गांव रूनपू की मौके पर ही मौत हो गई। 

एक दिन मलबे में दबी रही महिला, दूसरे दिन मलबा हटाकर निकाला शव
चौपाल उपमंडल की माटल पंचायत के गांव कुजवी में लैंडस्लाइड से बगीचे की रखवाली कर रही महिला की दबने से मौत हो गई। हालांकि इसकी पहले किसी को भी भनक नहीं लगी। जब शाम को महिला घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। जब पता चला कि महिला बगीचे की रखवाली करने अक्सर यहां बैठा करती थीं वहां पर लैंडस्लाइड हो गया है। 

पंडोह में पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, एक की मौत
मंडी जिला के पंडोह के अंतर्गत आते जोगी मंदिर के पास शुक्रवार बाद दोपहर कार पर पत्थर गिरे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कार (एचपी 12-9998) पर पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!