Edited By kirti, Updated: 27 Nov, 2018 05:16 PM
पांवटा साहिब में एक उद्योग में काम कर रहे युवक पर गरम ल्हासा गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण कुमार(20) यूपी लखीमपुर खेरी के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह रात को काम कर रहा था कि उसके ऊपर पिघला हुआ लोहा गिरा। जिसके चलते उसका शरीर पूरी...
पांवटा साहिब(प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब में एक उद्योग में काम कर रहे युवक पर गरम ल्हासा गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण कुमार(20) यूपी लखीमपुर खेरी के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह रात को काम कर रहा था कि उसके ऊपर पिघला हुआ लोहा गिरा। जिसके चलते उसका शरीर पूरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है कि जब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया के रात 4 बजे के आसपास व्यक्ति को लाया गया था। उन्होंने कहा शव पोस्टमार्टम किया जा रहा है इसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।