Edited By Ajay Sharma, Updated: 21 Feb, 2021 01:17 PM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के कल्हणी के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई जीप में 17 लोग सवार थे। हादसा शाम सवा सात बजे के आसपास हुआ, जहां चलती जीप पर पहाड़ से पत्थर गिर...
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के कल्हणी के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई जीप में 17 लोग सवार थे। हादसा शाम सवा सात बजे के आसपास हुआ, जहां चलती जीप पर पहाड़ से पत्थर गिर गये। वहीं आज सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए जोनल अस्पताल पहुंचे और हर संभव मदद करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की और कहा कि घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा।