Edited By Surinder Kumar, Updated: 24 Feb, 2021 05:22 PM
हरोली अस्पताल में अचानक उस समय प्रशासन सकते में आ गया जब कोविड पॉजिटिव व्यक्ति टैस्ट करवाने के बाद वहां से भाग निगला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 10 बजे हरोली अस्पताल में 40 वर्षीय व्यक्ति बुखार के चलते अपना चैकअप करवाने पहुंचा जोकि...
हरोली (दत्ता): हरोली अस्पताल में अचानक उस समय प्रशासन सकते में आ गया जब कोविड पॉजिटिव व्यक्ति टैस्ट करवाने के बाद वहां से भाग निगला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 10 बजे हरोली अस्पताल में 40 वर्षीय व्यक्ति बुखार के चलते अपना चैकअप करवाने पहुंचा जोकि टैक्सी ड्राइवर था और चंडीगढ़ से सवारी छोडक़र वापस होशियारपुर जा रहा था। अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने लक्षण देखते हुए रैपिड एंटीजेन टैस्ट किया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे उसके बारे में बताया गया। तब उसने कहा कि वह अपना आगामी इलाज अपने गृह क्षेत्र होशियारपुर में जाकर करवाएगा।
इस पर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को फोन पर दी। इतनी देर में वह व्यक्ति अचानक वहां से खिसक गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल परिसर में ढूंढते रहे लेकिन वह कही नही मिला। प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवा दिया।