Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2019 04:12 PM
देश की रक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगा चुके पूर्व सैनिकों को जब युवक मंडल ने सम्मानित किया तो पूर्व सैनिकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। डूढालटी पंचायत के युवक मंडल ने पंचायत के पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों के लिए रविवार को सम्मान समरोह का...
शिमला (तिलक राज): देश की रक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगा चुके पूर्व सैनिकों को जब युवक मंडल ने सम्मानित किया तो पूर्व सैनिकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। डूढालटी पंचायत के युवक मंडल ने पंचायत के पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों के लिए रविवार को सम्मान समरोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के 28 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इन पूर्व सैनिकों में ज्यादातर वर्ष 1965 की लड़ाई का हिस्सा रहे सैनिक शामिल रहे, जिन्हें युवक मंडल द्वारा सम्मनित किया गया। इसके अलावा समाजसेवियों को भी इस मौके पर सम्मनित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक राम लाल ठाकुर ने कहा कि युवक मंडल द्वारा आज जो उन्हें सम्मनित किया गया है, उससे हमारा ही नहीं बल्कि सरहदों की रक्षा करने वालों का भी मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पीएम मोदी काम कर रहे हैं और जैसे पकिस्तान के राष्ट्रपति मिसाइल छोडऩे की बात कर रहे हैं उनमें इतना दम नहीं है। हमने 1965 में भी उन्हें धुल चटाई थी और अब भी चटाएंगे। उन्होंने सभी राजनितिक दलों से एकजुट होने का आह्वान भी किया। उन्होंने युवाओं से सेना में जाकर देश सेवा करने की अपील भी की।
इस अवसर बतौर मुख्यातिथि पधारे ग्राम पंचायत डूढालटी के सदस्य और पूर्व उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले और सामजिक कार्य कर रहे लोगों को एक मंच पर सम्मनित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे जहां इनका मनोबल बढ़ेगा, वहीं उनके कार्यों के बारे में युवा पीढ़ी भी अवगत होगी और इनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी हमेशा युवाओं को मिलता रहेगा।