पत्नी को गोली मारकर फरार हुआ होमगार्ड जवान

Edited By prashant sharma, Updated: 11 May, 2020 02:11 PM

home guard jawan escaped after shooting his wife

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होमगॉर्ड जवान ने पत्नी को देर रात गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी होमगार्ड जवान वहां से फरार हो गया।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होमगॉर्ड जवान ने पत्नी को देर रात गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी होमगार्ड जवान वहां से फरार हो गया। होमगॉर्ड जवान ड्यूटी से लौटने के बाद पत्नी के घर पर पहुंचा और दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा और उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला घायल हुई है और उसके कंधे पर गोली लगी है। पुलिस ने थाना सदर के अंतर्गत 452, 307 आईपीसी व 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक, डमरोग निवासी महिला की मां पुष्पा देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि भूपेंद्र कुमार कसौली (सोलन) से 12 साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। उनका दामाद उनकी बेटी को परेशान करता था और इसी वजह से वह बीते सात-आठ महीने से बच्चों के साथ अपने मायके डमरोग आ गई थी। रविवार देर रात 12 बजे आरोपी भूपेंद्र कुमार घर डमरोग आया। बाहर से आवाज देकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। इस पर बेटी ने रात को दरवाजा खोलने से मना किया तो उसने बाहर से गोली चलानी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता और सुमन की मां ने बताया कि वह और बेटी सुमन, इसके 2 बच्चे पूजा वाले कमरे के अंदर छुप गए। इस दौरान आरोपी भूपेंद्र सिंह दरवाजा तोड़कर अंदर आया और पूजा वाले कमरे के अंदर दूसरी गोली चलाई, जो कि बेटी सुमन के बाएं कंधे के साथ लगी। आरोपी भूपेंद्र सिंह गाली-गलौज करके मौका से भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह बेटी की हत्या करने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि आरोपी भूपेंद्र कुमार परमाणु थाने में तैनात है और वहीं से रात सोलन पहुंचा था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!