सुनो सरकार! 40 साल की नौकरी के बाद खाली हाथ सेवानिवृत्त हुआ होमगार्ड जवान (Video)

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2019 05:03 PM

सुंदरनगर की होमगार्ड कंपनी में तकरीबन 40 साल सेवाएं देने के बाद हवलदार इंद्रजीत सिंह बिना किसी पदोन्नति और सेवानिवृत्ति के बाद पैंशन सुविधा के बिना ही खाली हाथ सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर होमगार्ड कंपनी सुंदरनगर की ओर से विदाई समारोह का आयोजन...

मंडी (नितेश): सुंदरनगर की होमगार्ड कंपनी में तकरीबन 40 साल सेवाएं देने के बाद हवलदार इंद्रजीत सिंह बिना किसी पदोन्नति और सेवानिवृत्ति के बाद पैंशन सुविधा के बिना ही खाली हाथ सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर होमगार्ड कंपनी सुंदरनगर की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कंपनी कमांडर जवाहर लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर बली राम ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वैल्फेयर एसोसिएशन की ओर से तमाम होमगार्ड के जवानों ने हवलदार इंद्रजीत सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर बलटोही भेंट करके उन्हें सम्मानित किया।

सरकार का होमगार्ड के जवानों के प्रति रहा उदासीन रवैया

इस मौके पर कंपनी कमांडर जवाहर लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का होमगार्ड के जवानों के प्रति उदासीन रवैया रहा है। अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड को पुलिस विभाग के जवानों की तर्ज पर सुविधा नहीं दी जा रही है। न तो होमगार्ड के जवानों को समय पर वेतन मिलता है और न ही सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें कोई पैंशन सुविधा का लाभ है। प्रदेश सरकार के इस व्यवहार से प्रदेश के होमगार्ड जवान स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी होमगार्ड के जवानों को पुलिस विभाग के जवानों की तर्ज पर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

सी.एम. जयराम से किया ये आग्रह

उन्होंने बताया कि होमगार्ड के जवान पुलिस विभाग के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात प्रदेश के हित में सेवा दे रहे हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर जवानों को बांट के रख दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द पुलिस विभाग के जवानों की तर्ज पर होमगार्ड के जवानों को भी एक समान सुविधाएं एक समान सेवाकाल के दौरान मुहैया करवाएं ताकि सेवानिवृत्ति के बाद होमगार्ड  भी सम्मानपूर्वक अपना जीवन सेवानिवृत्ति के बाद जी सकें। इस अवसर पर हिमाचल होमगार्ड वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रचार मंत्री प्यार चंद बसंत सिंह होशियार सिंह नारायण सिंह समेत अन्य तमाम होमगार्ड कंपनी सुंदरनगर के जवान अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!