ऐतिहासिक रिज को बचाने के लिए लगाया जाएगा 30 लाख रुपए का डंगा

Edited By Ekta, Updated: 23 Sep, 2018 12:56 PM

historic ridge 30 lakh rupees will be leased to save

ऐतिहासिक रिज मैदान के धंसते हिस्से को बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन 30 लाख रुपए की लागत से डंगा लगाएगा। इसके लिए निगम विशेष तौर से लोक निर्माण विभाग का सहयोग लेगा। रिज के धंसते हिस्से में किस तरह का डंगा लगाया जाएगा, यह पी.डब्ल्यू.डी. तय करेगा। डंगा...

शिमला (वंदना): ऐतिहासिक रिज मैदान के धंसते हिस्से को बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन 30 लाख रुपए की लागत से डंगा लगाएगा। इसके लिए निगम विशेष तौर से लोक निर्माण विभाग का सहयोग लेगा। रिज के धंसते हिस्से में किस तरह का डंगा लगाया जाएगा, यह पी.डब्ल्यू.डी. तय करेगा। डंगा लगाने का कार्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में होगा। इसके लिए विभाग को ड्राफ्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं ताकि जल्द ही रिज के इस धंसते हिस्से की मुरम्मत की जा सके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निगम तिब्बतियन मार्कीट की साइड से डंगा लगाएगा ताकि रिज को धंसने से बचाया जा सके। 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों धंसते रिज को लेकर जियोलॉजिकल एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई थी। एक्सपर्ट्स ने रिज का विजिट कर इसे तुरंत मुरम्मत करने की राय निगम को दी थी। विजिट के बाद एक्सपर्ट्स ने नगर निगम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके बाद प्रशासन ने जल्द ही रिज को धंसने से बचाने के लिए इसकी मुरम्मत करने को लेकर एस्टीमेट तैयार कर लिया है, इसके जल्द ही अब टैंडर कॉल किए जाएंगे। गौर है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण गेयटी थिएटर के सामने वाले हिस्सा धंसना शुरू हो गया था। इस हिस्से में पहले हल्की दरारें आई थीं लेकिन अब दरारें काफी मोटी हो गई हैं, जिसने नगर निगम प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। इसी के चलते निगम प्रशासन ने रिज की दरारों को भरने के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर रिज मैदान की दरारों को बंद कर इसे सुरक्षित करने का फैसला लिया है।

जल्द शुरू होगा रिज के रिस्टोरेशन का काम
नगर निगम जल्द ही रिज मैदान के रिस्टोरेशन का काम शुरू करेगा। रिज का जो हिस्सा लगातार धंसता जा रहा है, वह हिस्सा पहले से ही सिंकिंग जोन में आता है, ऐसे में बारिश के कारण लगातार यह हिस्सा धंसता चला जा रहा है। हालांकि निगम ने कुछ साल पूर्व रिज के इस हिस्से को रिस्टोर करने के लिए मुरम्मत की थी लेकिन अब हालात दोबारा से ऐसे ही हो गए हैं। ऐसे में नगर निगम को बड़ी एहतियात बरतनी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!