Edited By Simpy Khanna, Updated: 10 Dec, 2019 12:32 PM
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी सुंदरनगर के एक 5 वर्षीय लिटिल मास्टर की जादुई आवाज के मुरीद हो गए हैं। सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कलौहड़ के गांंव धनेश्वरी के रहने वाले अमौलीक शर्मा ने हंसराज रघुवंशी के सामने उनके एक से एक मशहूर गाने गाकर...
सुंदरनगर (नितेश सैनी) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी सुंदरनगर के एक 5 वर्षीय लिटिल मास्टर की जादुई आवाज के मुरीद हो गए हैं। सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कलौहड़ के गांंव धनेश्वरी के रहने वाले अमौलीक शर्मा ने हंसराज रघुवंशी के सामने उनके एक से एक मशहूर गाने गाकर उपस्थित सभी लोगों को हैरान कर दिया। बता दें कि हंसराज रघुवंशी मूलतः प्रदेश के बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं और वर्तमान में देश में अपनी मधुर आवाज से एक मुकाम हासिल कर लिया है। हंसराज रघुवंशी ने अपने भक्तिमय भजनों और बालीवुड की फिल्मों में गीत गाकर सभी को अपनी गायिकी का दीवाना बना दिया है।
वहीं गत दिनों हंसराज रघुवंशी अपने सुंदरनगर दौर पर आए हुए थे। इसी दौरान सुपरस्टार हंसराज रघुवंशी से मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। इसी दौरान एक 5 वर्षीय बच्चा अमौलिक ने हंसराज रघुवंशी के सामने आकर उनके मशहूर गीत गाकर सुनाए। इस पर रघुवंशी ने लिटिल मास्टर अमौलीक की मधुर आवाज में अपने गीत सुनकर अमौलीक का खूब हौंसला बढ़ाया। हंसराज रघुवंशी ने अपने मोबाईल फोन में भी अमौलीक द्वारा गाए गए गानों को रिकार्ड किया। रघुवंशी ने अमौलीक के हुनर को सराहते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत कर एक ऊंचा मुकाम हासिल करने की बात कही। अमौलीक बीएसएल परियोजना के माडल स्कूल में केजी कक्षा के छात्र हैं और उनके पिता ई. महेश शर्मा प्राईवेट बिजनेस करते हैं।