Miss Glamorous बनकर घर लौटी हिमाचली बेटी, लोगों ने ऐसे किया स्वागत

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2019 07:32 PM

himachali daughter returns home after becoming miss glamorous

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की हल्यातर पंचायत के बनौण गांव की मिस ममता मिस ग्लैमरस 2018 चुनी गई है। बता दें कि मेंडिस एंटरटेनमैंट चंडीगढ़ द्वारा करवाए गए किचन टूर कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें मिस ममता...

सुंदरनगर (नितेश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की हल्यातर पंचायत के बनौण गांव की मिस ममता मिस ग्लैमरस 2018 चुनी गई है। बता दें कि मेंडिस एंटरटेनमैंट चंडीगढ़ द्वारा करवाए गए किचन टूर कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें मिस ममता ने जीत हासिल की है। ममता का गांव पहुंचने पर पंचायत प्रधान रोशन लाल समेत तमाम क्षेत्र की जनता ने जोरदार स्वागत किया और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधान रोशन लाल ने बताया कि ममता की इस उपलब्धि से इलाके व प्रदेश का नाम समूचे देश में रोशन हुआ है, जिसके लिए ममता व उनके परिजन बधाई के पात्र हैं।

भविष्य में कुशल मॉडल बनना है ममता का सपना

बता दें कि रूप लाल के घर जन्मी ममता ने बी.एससी. नर्सिंग बेंगलुरु से पास की है। ममता को बचपन से ही शास्त्रीय नृत्य कथक में रुचि थी। ममता ने कथक नृत्य की शिक्षा दिनेश गुप्ता जोकि हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कथक स्नातकोत्तर हैं, उनसे ग्रहण की है। ममता का सपना भविष्य में एक कुशल मॉडल बनना है। ममता ने देश के कई हिस्सों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया है।

कथक नृत्य में भी बना रही अलग पहचान

इसके अलावा ममता कथक नृत्य में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। ममता ने मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंडीगढ़ व दिल्ली में कई सफल कार्यक्रम किए हैं। ममता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है। भविष्य में ममता हिमाचल में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करना चाहती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!