कुल्लू में फिर हुआ Landslide के साथ एक Click में पढ़ें Himachal की खबरें

Edited By kirti, Updated: 12 Feb, 2019 04:17 PM

himachal wrap up

पांवटा साहिब वन परिक्षेत्र की खारा बीट में टी.डी. के नाम पर दर्जनों ओवरसाइज और हरे साल के पेड़ काटने के मामले में आखिर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा आज समाज को दिमक की तरह खा रहा है और आए ही दिन कोई न कोई इस नशे की भेंट चढ़ रहा है, ऐसी ही एक...

शिमला: पांवटा साहिब वन परिक्षेत्र की खारा बीट में टी.डी. के नाम पर दर्जनों ओवरसाइज और हरे साल के पेड़ काटने के मामले में आखिर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा आज समाज को दिमक की तरह खा रहा है और आए ही दिन कोई न कोई इस नशे की भेंट चढ़ रहा है, ऐसी ही एक मामला पांवटा साहिब व शिलाई में सामने आया है। कुल्लू तेलंग सड़क पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ हैं। गुरियाल पचायत के गारन में एक बार फिर गौवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। सैंज घाटी में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

अवैध कटान मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
पांवटा साहिब वन परिक्षेत्र की खारा बीट में टी.डी. के नाम पर दर्जनों ओवरसाइज और हरे साल के पेड़ काटने के मामले में आखिर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की प्रारंभिक जांच में पावटा वन परिक्षेत्र की खारा बीट के बी.ओ. ग्यार सिंह और फोरैस्ट गार्ड अजय को दोषी पाया गया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पैंड कर दिया है तथा दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पांवटा में नहीं थम रहा नशे से मौत का सिलसिला
नशा आज समाज को दिमक की तरह खा रहा है और आए ही दिन कोई न कोई इस नशे की भेंट चढ़ रहा है, ऐसी ही एक मामला पांवटा साहिब व शिलाई में सामने आया है। जहां इस नशे ने 2 लोगों की जान ली है। जिसमें एक की पहचान पांवटा साहिब में भहेडेवाला गांव के शुभम तिवारी के रुप में हुई है। दूसरा अधेड़ व्यक्ति शिलाई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बाता नदी के किनारे सडी गली अवस्था में पुलिस को शुभम तिवारी का शव मिला है। जोकि पिछले दो सप्ताह से गायब था। पुलिस जांच में भी शुभम के नशे के आदि होने की बात सामने आई है। शुभम पिछले कई सालों से नशे का आदी था। नशे की आदत छुडाने के लिए शुभम का देहरादून और चंडीगढ में इलाज भी करवाया गया था। लेकिन शुभम नशा नहीँ छोड़ सका था।

कुल्लू-तेलंग सड़क पर फिर हुआ Landslide
कुल्लू तेलंग सड़क पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ हैं। यह भूस्खलन सुबह 5 बजे के करीब हुआ। जिसके चलते तेलंग सड़क पर गुजरना मौत से कम नहीं हैं। वहीं स्कूली बच्चों, कर्मचारी व आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों को मानना हैं कि सड़क चैड़ाई के कार्य के चलते ठेकेदार की लापरवाहीं हो खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। जिससे से लोगों के खेत खलियान, वागबगीचे का भी भारी संख्या में नुकसान हुआ हैं। स्थानिय ग्रामीण ने बताया कि 2 माह में 5वीं बार भूस्खलन हुआ हैं।

गौवंश का कटा सिर मिलने से फैली सनसनी
कांगडा जिले की गुरियाल पचायत के गारन में एक बार फिर गौवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 2 जनवरी को राय सिंह की गौशाला में गौवंश का कटा सिर मिला था। पिछली बार पुलिस ने बछड़े के सिर को जानवरों आदि द्वारा खाने की बात करते हुए मामले को शांत कर दिया था, मगर अब दोबारा उसी जगह पर अवशेष मिलना कई सवाल छोड़ रहा है। 

हिमाचल में मौसम फिर दिखाएगा कड़े तेवर
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलने के आसार दिख रहे हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि 13 फरवरी से प्रदेश में विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 और 15 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश व ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिस वजह से प्रदेश में आने वाले दिनों ठंड का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है।

सैंज घाटी में Landslide की जद में आई ये दुकानें
सैंज घाटी में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण पत्थर व मिट्टी मुख्य सड़क पर आ गिरे, जिससे सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे अचानक पहाड़ी से आवाज आई और सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर स्थानों की ओर भाग गए।उन्होंने बताया कि पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण सड़क वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

परवाणु में यूनियन विवाद की आग फिर भड़की
प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में यूनियन विवाद की आग फिर भड़क गई है। यूनियन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच चल रहा खूनी संघर्ष प्रदेश में औद्योगिक निवेश में भी रोड़ा बन सकता है। प्रदेश सरकार औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए दूसरे राज्यों में रोड़ शो कर रही है और प्रदेश में स्थापित उद्योग यूनियन विवाद से तंग आकर पलायन करने की तैयारी में है। परवाणु में पिछले 8 महीने से चल रहे इस विवाद के कारण कई उद्योगों ने पलायन करने का मन बना लिया है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार व प्रशासन पिछले 8 महीनों में इस विवाद को सुलझाने में नाकाम रही है।

बर्फबारी ने बढ़ाई मलाणा गांव के लोगों की मुश्किलें
ऐतिहासिक प्राचीन गांव मलाणा में बर्फबारी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक हफ्ते से मौसम साफ होने के बाद भी यहां पर जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। यहां पर न तो एक हफ्ते से बिजली की सुविधा है न ही पानी की। यहां के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर है। वहीं स्कूलीं बच्चों को भी अंधेरे में ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। वहीं बोर्ड की परीक्षा को केवल एक महीना भी बाकि नहीं है और ऐसे में बच्चे अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर है।

सदन में गूंजा किडनी ट्रांसप्लांट केंद्र स्थापित करने का मामला

हिमाचल में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सरकार द्वारा डॉक्टरों को चंडीगढ़ ओर दिल्ली भेजा गया है, जिसके बाद प्रदेश में ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा लोगो को मिलेगी। ये जानकारी मंगलवार को सदन में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कांग्रेसी विधायक राम लाल ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। मंगलवार को सदन में  प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेसी विधायक ने किडनी ट्रांसप्लांट केंद्र का मामला उठाया। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट को लगाने में हो रही देरी पर सरकार को घेरा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!