रेणुकाजी परियोजना पर बड़ा समझौता, शिमला में खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में लगी आग,Top -10 News

Edited By kirti, Updated: 11 Jan, 2019 05:17 PM

himachal wrap up

दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (MOU) साइन किया। कालका-शिमला हैरिटेज लाइन के सभी रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार से फ्री वाई-फाई सेवा शुरू कर दी गई है। पांवटा साहिब में....

शिमला:दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (MOU) साइन किया। कालका-शिमला हैरिटेज लाइन के सभी रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार से फ्री वाई-फाई सेवा शुरू कर दी गई है। पांवटा साहिब में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। एचपीयू की फर्जी डिग्रियां बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिमला के एसडीएम कॉम्प्लेक्स कसुम्पटी स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें एक कंप्यूटर के साथ-साथ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटा कर कुलदीप राठौर की नियुक्ति पर वीरभद्र गुट में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में आज घटित 10 बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

रेणुकाजी परियोजना पर बड़ा समझौता
दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (MOU) साइन किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गिरी नदी पर बनाने वाले बांध को लेकर 6 राज्यों के बीच दिल्ली में समझौता हुआ। इस समझौते पर हिमाचल समेत हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए।

कालका-शिमला के सभी रेलवे स्टेशन हुए Free WiFi से लैस
कालका-शिमला हैरिटेज लाइन के सभी रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार से फ्री वाई-फाई सेवा शुरू कर दी गई है। कालका-शिमला हैरिटेज रेल यात्रा को और अधिक आरामदायक और यादगार बनाने के लिए भारतीय रेलवे के प्रयास को जारी रखते हुए रेलटेल ने इस हैरिटेज सैक्शन के सभी रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई जोन में बदल दिया।

120 SMC अध्यापकों का रुक सकता है वेतन
धर्मशाला जिला के स्कूलों में सेवाएं दे रहे लगभग 120 एस.एम.सी. अध्यापकों का वेतन रुक सकता है। इसका कारण संबंधित स्कूल प्रभारी द्वारा उक्त अध्यापकों की बजट डिमांड न भेजना बताया जा रहा है। 120 एस.एम.सी. अध्यापकों को समय पर वेतन मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग ने फिर से स्कूलों को रिमाइंडर जारी कर दिया है।

सोलन में डिपो संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को लग रहा चूना
सोलन के जोहड़ जी में एक डिपो संचालक मनमानी दाम पर लोगों को राशन बेच रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष है। जिसके चलते उन्होंने अब मीडिया के जरिए डिपो संचालक पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब वह राशन लेने जाते है तो संचालक उन्हें मशीन न चलने का बहाना लगा देता है और बिल नहीं देता।

ऊना-अम्ब रोड पर कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आगजनी
ऊना-अम्ब रोड पर लोअर रैंसरी में गुरुवार देर रात एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है जबकि लाखों रुपए के नुक्सान का आंकलन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ की दुकान में रात करीब 1 बजे आग लग गई।

शिमला पुलिस ने फर्जी डिग्री बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियां बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल ठियोग के बड़ोग गांव के रहने वाले तीनों आरोपी 15 से 20 हजार के करीब फर्जी डिग्रियां बेचने का कार्य करते थे। जिन्हें शिमला पुलिस ने बीती रात दबोच लिया है। जिनकी पहचान जय देव, सुनील और सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस को इनसे एचपीयू की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की 3 फर्जी डिग्रियां बरामद की है।

बेटे के जन्मदिन के अगले दिन महिला ने किया सुसाइड
पांवटा साहिब में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मामला पांवटा साहिब के डिग्री कॉलेज के नजदीक का है। जहां एक 40 वर्षीय महिला (सुचेता) ने फंदा लगाकर लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। महिला का पति (जितेंद्र) कनाडा में रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 वर्षों से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। जिसके चलते दोनों ने कनाडा के एक कोर्ट में केस भी दायर किया था। इसी अनबन के कारण महिला अपने मायके पांवटा साहिब में ही रह रही थी। यही नहीं कल उसके बेटे का जन्मदिन भी था।

शिमला में खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में लगी आग
शिमला के एसडीएम कॉम्प्लेक्स कसुम्पटी स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें एक कंप्यूटर के साथ-साथ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जलकर राख हो गया है। इस आग में सीलिंग, कुर्सी व टेबल पूरी तरह से जल गया है।

सुक्खू को हटाने पर वीरभद्र खेमे में खुशी की लहर
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटा कर कुलदीप राठौर की नियुक्ति पर वीरभद्र गुट में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस समर्थक शुक्रवार सुबह ही हॉली लॉज पहुंचे और कुलदीप राठौर के अध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटी। इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने कुलदीप के अध्यक्ष बनने के साथ-साथ सुक्खू पर भी जमकर निशाना साधा।

रोहतांग में ताजा बर्फबारी

मौसम विभाग ने कुल्लू और लाहौल में 13 जनवरी तक से भारी बर्फबारी चेतावनी दी है। घाटी में शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब चल रहा है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में कहीं रुक-रुक कर बर्फबारी हुई तो कहीं फाहे गिरते रहे। वहीं शाम तक बंजार के जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला में फिर से तेज हिमपात शुरू हो गया। विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है और जिला के बंजार, आनी, कुल्लू और मनाली के सभी एसडीएम को मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!