नवरात्र पर दुल्हन की तरह सजे हिमाचल के शक्तिपीठ, जानिए श्रद्धालुओं के लिए खास प्रबंध (Video)

Edited By Ekta, Updated: 10 Oct, 2018 11:40 AM

देवभूमि हिमाचल के कण-कण में देवी-देवता वास करते हैं। प्रदेश में कई प्रसिद्ध दिव्य शक्तिपीठ हैं। हर शक्तिपीठ की अपनी ही खासियत है। बुधवार 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र पर शक्तिपीठों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं का तांता...

शिमला:  देवभूमि हिमाचल के कण-कण में देवी-देवता वास करते हैं। प्रदेश में कई प्रसिद्ध दिव्य शक्तिपीठ हैं। हर शक्तिपीठ की अपनी ही खासियत है। बुधवार 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र पर शक्तिपीठों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। चारों तरफ चहल-पहल है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।  
PunjabKesari

ज्वालामुखी मंदिर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर को नवरात्र पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 58 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस व होमगर्ड के जवान मंदिर में 24 घंटे तैनात रहेंगे। बता दें कि नवरात्र 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा। इन नवरात्रों में श्रद्धालु मेटल डिटेक्टर से गुजर कर लाइन में मंदिर जा रहे हैं और मां की ज्योतियों के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर के गर्भगृह में नारियल चढ़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। 
PunjabKesari

चिंतपूर्णी मंदिर
51 शक्तिपीठों में से एक चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्रों के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
PunjabKesari

नयना देवी मंदिर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में नवरात्रों पर आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस बार मंदिर को 500 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। नवरात्रों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, राज्यस्थान और अन्य प्रदेशों से आ रहे हैं। विदेशों से भी मां के दर्शन के लिए लोग पहुंचे रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।  
PunjabKesari

बालासुंदरी मंदिर
उत्तर भारत की प्रसिद्ध दिव्य शक्तिपीठ महामाया बालासुंदरी मंदिर में भी नवरात्रों पर श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा हुआ है। लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। मान्यता है कि इस पावन स्थली पर माता साक्षात रूप में विराजमान हैं और यहां पर मनोकामना अवश्य पूरी होती है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!