लोक गीत में दिखेगी हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत:अनुराग

Edited By kirti, Updated: 18 Sep, 2018 02:04 PM

himachal s cultural heritage in folk songs anurag

लोकसभा चीफ व्हिप और सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के लोक गायक लोकेंद्र लोकी द्वारा हिमाचल की सांस्कृतिक खूबसूरती को दिखाते हुए लोक गीत बांका मुल्क का वीडियो रिलीज किया। हिमाचल प्रदेश के लोक गायक लोकेंद्र लोकी द्वारा फिल्माया गया...

ऊना : लोकसभा चीफ व्हिप और सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के लोक गायक लोकेंद्र लोकी द्वारा हिमाचल की सांस्कृतिक खूबसूरती को दिखाते हुए लोक गीत बांका मुल्क का वीडियो रिलीज किया। हिमाचल प्रदेश के लोक गायक लोकेंद्र लोकी द्वारा फिल्माया गया बांका मुल्क गीत लोगों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को जानने और बाहरी लोगों को यहां आमंत्रित करने का एक अच्छा जरिया है। इस वीडियो में लोकी ने राज्य के सभी अलग-अलग क्षेत्रों को प्रर्दिशतकिया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारा हिमाचल प्रदेश देवभूमि, वीरभूमि के साथ-साथ कला भूमि भी है। हम एक विशाल सांस्कृतिक विरासत के धनी हैं। हमारे गीत, मेले, त्यौहार व पकवान की परंपराएं हर क्षेत्र में भिन्न हैं और यहां के निवासियों ने अपनी इस विरासत को संजोकर भी रखा है। प्रदेश के लोक गायक लोकेंद्र लोकी ने बांका मुल्क वीडियो एलबम के माध्यम से हमारी पहाड़ी संस्कृति और प्रदेश के दर्शनीय स्थलों से बाहरी लोगों को रू-ब-रू करवाने का एक सराहनीय प्रयास किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!