ट्राई सिटी चंडीगढ़ में फंसे 1314 लोगों को 51 बसों में लाया गया हिमाचल : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2020 11:06 PM

himachal reached 1314 people stranded in chandigarh in 51 buses

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्राई सिटी चंडीगढ़ में फंसे 1314 लोगों को 51 बसों में हिमाचल लाया गया है। बाहरी राज्यों में फंसे बाकी लोगों को हिमाचल लाने के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। जिन लोगों को वापस लाया गया है, उनमें कांगड़ा जिले के 609,...

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्राई सिटी चंडीगढ़ में फंसे 1314 लोगों को 51 बसों में हिमाचल लाया गया है। बाहरी राज्यों में फंसे बाकी लोगों को हिमाचल लाने के लिए सरकार के प्रयास जारी हंै। जिन लोगों को वापस लाया गया है, उनमें कांगड़ा जिले के 609, हमीरपुर जिले के 335, ऊना जिले के 132 और चम्बा जिले के 238 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए यह सबसे बड़ा अभियान था। उन्होंने कहा कि जो लोग हिमाचल आ रहे हैं, इनके आईएलआई के लक्षणों की चिकित्सा जांच की जाएगी और उसके उपरांत ही होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। उन्होंने काह कि विशेष रूप से ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां शुरू की गई हैं और आवश्यक वस्तुओं तथा कृषि उपकरणों की सुचारू आवाजाही पर विशेष बल दिया जा रहा है।

क्वारंटाइन मानदंडों का पालन सुनिश्चित बनाएं अधिकारी

मुख्यमंत्री ने रविवार को जिलाधीशों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए राज्य के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि देश के अन्य हिस्सों से प्रदेश में आने वाले लोग होम क्वारंटाइन के दौरान क्वारंटाइन मानदंडों का पालन करें। वहीं मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को उनकी यात्रा के संपूर्ण ब्यौरे के उपरांत घर जाने की अनुमति दी जाएगी, जहां उन्हें होम क्वारंटाइन रखा जाएगा। पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार और आरडी धीमान और प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!