हिमाचल में बड़ा हादसा: बस से टकराकर हाईवे पर गिरा और 2 टुकड़ों में बंट गया ट्रक, बाप-बेटा थे सवार

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2026 03:49 PM

himachal pradesh tunnuhatti truck accident father son injured

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। यहां तुनुहट्‌टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार सुबह सीमैंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा।

तुनुहट्‌टी (संजय): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। यहां तुनुहट्‌टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग पर बुधवार सुबह सीमैंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। यह हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक दुर्घटना में ट्रक चालक और उसके 12 वर्षीय बेटे की जान बच गई, हालांकि दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बस से टकराने के बाद खाई में लुढ़का और हाईवे पर गिरा ट्रक 
जानकारी के अनुसार, नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय ट्रक चालक जसवीर सिंह अपने 12 साल के बेटे वंश को साथ लेकर मंगलवार को नालागढ़ से ट्रक (HP 24 D-7230) में सीमैंट लोड कर चम्बा के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब वे वाया लाहडू होते हुए तुनुहट्‌टी के समीप एक मोड़ पर पहुंचे, तो सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सीधे दूसरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा।

धमाके जैसी आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोग
ट्रक के हाईवे पर गिरने की आवाज किसी भारी धमाके जैसी थी। इस खौफनाक आवाज को सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बिना समय गंवाए ट्रक के मलबे में फंसे घायल चालक पिता और उसके बेटे को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत एक निजी वाहन के जरिए नजदीकी कमलाडी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल चुवाड़ी रैफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

हाईवे पर लगा लंबा जाम, जेसीबी से हटाया मलबा
ऊपर वाली सड़क से गिरकर ट्रक सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचोंबीच आ गिरा था, जिसके कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस टीम ने तुरंत एक जेसीबी मशीन मंगवाई। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मलबे को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल कर वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!