हिमाचल पुलिस के 2 अधिकारी बने SP, 2 DSP के किए तबादले

Edited By Ekta, Updated: 13 Nov, 2018 11:02 AM

himachal police 2 officers became sp

सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों को एस.पी. बनाया है। इनमें ए.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह संजीव लखनपाल तथा ए.एस.पी. सैकेंड आई.आर.बी. सकोह कुलदीप चंद राणा शामिल हैं। उक्त दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग करने को कहा...

शिमला (राक्टा): सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों को एस.पी. बनाया है। इनमें ए.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह संजीव लखनपाल तथा ए.एस.पी. सैकेंड आई.आर.बी. सकोह कुलदीप चंद राणा शामिल हैं। उक्त दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग करने को कहा गया है, ऐसे में अधिकारियों के नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने 2 डी.एस.पी. के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत डी.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह तेजिंद्र कुमार वर्मा को डी.एस.पी आनी तथा डी.एस.पी. आनी रोहित मृगपुरी को डी.एस.पी. थर्ड आई.आर.बी. पंडोह लगाया है। इस आशय संबंधी अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है।

4 अधिकारी बने एच.ए.एस.
सरकार ने 4 अधिकारियों को एच.ए.एस. के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 3 बी.डी.ओ. और 1 तहसीलदार शामिल हैं। पदोन्नति पाने वालों में बी.डी.ओ. प्रदीप कुमार, भानू गुप्ता, भुवन शर्मा और तहसीलदार अवनीश शर्मा शामिल हैं।

इनको सौंपा अतिरिक्त दायित्व
सरकार ने आई.ए.एस. अधिकारी हंसराज के चुनावी ड्यूटी पर जाने के चलते निदेशक महिला एवं बाल विकास राजेश शर्मा को उनके विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा सरकार ने तहसीलदार सैटलमैंट शिमला निलाक्ष शर्मा को एल.ए.ओ. शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!