हिमाचल की ममता ठाकुर के सिर सजा मिस ग्लैमर चंडीगढ़-2018 का ताज

Edited By Ekta, Updated: 09 Oct, 2018 06:17 PM

himachal mamta thakur miss glamor crown of chandigarh 2018

मंडी जिला के बनौण गांव से संबंध रखने वाली ममता ठाकुर के सिर मिस ग्लैमर चंडीगढ़-2018 का ताज सजा है। ममता ठाकुर ने देश भर से आई 30 प्रतिभागियों को मात देकर मिस ग्लैमर चंडीगढ़ 2018 का क्राउन पहना है। उसको सम्मान स्वरूप क्राउंन, प्रमाण पत्र व ट्राफी...

मंडी (नितेश सैनी): मंडी जिला के बनौण गांव से संबंध रखने वाली ममता ठाकुर के सिर मिस ग्लैमर चंडीगढ़-2018 का ताज सजा है। ममता ठाकुर ने देश भर से आई 30 प्रतिभागियों को मात देकर मिस ग्लैमर चंडीगढ़ 2018 का क्राउन पहना है। उसको सम्मान स्वरूप क्राउंन, प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन एजीएस ग्रुप दिल्ली व मैंडीज एंटरटेनमेंट चंडीगढ़ द्वारा सयुंक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें फैशन शो किचन टू रैंप थीम के अंतर्गत प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में मिस चंडीगढ़ 2018 का किताब मिस ममता ठाकुर ने हासिल किया। 

ममता ठाकुर वर्तमान में कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण दिनेश गुप्ता से ग्रहण कर रही है। उसके पिता रूप लाल ठाकुर केलांग में बिजली बोर्ड में सेवारत है और माता द्रुमती देवी गृहणी है। उसकी मंजू और नीलम दो बहनों के अलावा एक बड़ा भाई राजेश भी है। उसने रावमापा दसेहड़ा से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की है और रावमा आर्दश स्कूल कन्या सुंदरनगर से जमा दो की पढ़ाई वाणिज्य संकाय में उर्तीण की है। इसके बाद जीएनएम की पढ़ाई करने के बाद बीएससी नर्सिंग पास आउट है। 

ममता अपनी बड़ी बहन मंजु के साथ बुटीक चलाती थी। बहन की शादी होने के बाद ममता ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और हिमाचल प्रदेश समेत बाहरी राज्यों में भी नत्थक डांस के कई सरकारी और गैर सरकारी शो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुकी है। ममता का लक्ष्य है कि अपनी एनजीओ भावेश रूरल डवलपमेंट एंड वैलफेयर सोसायटी के माध्यम से समाज में जो गरीब बच्चे है और जिनकी उन्नति में आर्थिकी परिस्थितियां बाधा बनी हुई है। ऐसे बच्चों की मदद करना और उनका सहयोग उत्थान करने के लिए करना है। चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मन दीपा दास द्वारा करवाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। ममता ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को देती हैं और भविष्य में समाज की सेवा करना चाहती है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!