Edited By Ekta, Updated: 26 Oct, 2018 04:19 PM
हिमाचल का एक और लाल वतन पर कुर्बान हो गया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 14 पंजाब रेजीमैंट का जाबांज सैनिक बृजेश शर्मा (32) शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हो गया। बृजेश शर्मा ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल की धुंदला ग्राम पंचायत के ननावीं गांव का रहने...
बंगाणा (शर्मा): हिमाचल का एक और लाल वतन पर कुर्बान हो गया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 14 पंजाब रेजीमैंट का जाबांज सैनिक बृजेश शर्मा (32) शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हो गया। बृजेश शर्मा ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल की धुंदला ग्राम पंचायत के ननावीं गांव का रहने वाला था। वह साल 2003 में 14 पंजाब रेजीमैंट में भर्ती हुआ था।
शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे वह शोपियां में आतंकी हमले में शहीद हो गया। सैनिक के शहीद होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। शहीद बृजेश अपने पीछे 6 वर्षीय बेटी और 2 महीने की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि बृजेश का जन्म वर्ष 1985 में हुआ था। बृजेश की शादी 2009 में मलांगड की श्वेता शर्मा से हुई थी। उनके पिता स्व. धर्म चंद भी रेलवे की नौकरी से सेवानिवृत हुए थे। शहीद सैनिक का शव अभी पैतृक गांव नहीं पहुंचा है।