बर्फबारी के बाद ठंड की चपेट में हिमाचल, जानिए कितने डिग्री नीचे गिरा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2018 11:01 PM

himachal in grip of cold know how many degrees of temperature dropped

हिमाचल के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के बाद कई जगहों पर कोहरा पडऩा शुरू हो गया है, ऐसे में लोग भी शाम के समय घरों में दुबकना शुरू हो गए हैं।

शिमला: हिमाचल के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के बाद कई जगहों पर कोहरा पडऩा शुरू हो गया है, ऐसे में लोग भी शाम के समय घरों में दुबकना शुरू हो गए हैं। बीते रोज राजधानी शिमला के कुफरी सहित हाटूपीक व नारकंडा में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने बर्फबारी वाले स्थानों की ओर रुख किया। इन दिनों बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटक प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं, जिससे कारोबारियों को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद बढ़ गई है।

एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना
आने वाले दिनों में एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इन दिनों रात के समय पडऩे वाला कोहरा अब लोगों को अधिक ठंडक का एहसास दिला रहा है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सैल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, वहीं पर न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।

शिमला में 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में इन दिनों न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में राजधानी के लोगों को कंपकंपाती ठंडक का एहसास नवम्बर माह में होना शुरू हो गया है। इसी तरह सुंदरनगर में भी न्यूनतम तापमान 5.4, धर्मशाला 8.4, ऊना 8.6, नाहन 8.8, मंडी में 5.0, मनाली में माइनस 0.8, हमीरपुर में 9.4, डल्हौजी में 5.8 व पर्यटन नगरी कुफरी में 3.6 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!