मोदी सरकार में इस बार हिमाचल का कद बढ़ना तय

Edited By Ekta, Updated: 27 May, 2019 09:47 AM

himachal height has increased this time in modi government

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार में इस बार हिमाचल का कद बढ़ना तय है। मंत्रिमंडल में इस बार दिखने वाले नए चेहरों में हिमाचल को भी स्थान मिलना तय है। पिछली मोदी सरकार की कैबिनेट में हिमाचली कोटे से जगत प्रकाश नड्डा...

धर्मशाला (ब्यूरो): 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार में इस बार हिमाचल का कद बढ़ना तय है। मंत्रिमंडल में इस बार दिखने वाले नए चेहरों में हिमाचल को भी स्थान मिलना तय है। पिछली मोदी सरकार की कैबिनेट में हिमाचली कोटे से जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। इस बार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कैबिनेट मंत्री बनने की सूरत में नड्डा का नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दायित्व निभा रहे नड्डा इस पद के लिए मोदी और शाह की पहली पसंद हैं। साथ ही आर.एस.एस. से भी नड्डा की निकटता कम नहीं है। 

चुनाव समिति के सचिव का जिम्मा संभाल रहे जे.पी. नड्डा उत्तराखंड में बतौर प्रभारी पार्टी को सत्ता में लाने के साथ ही इस लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में बतौर चुनाव प्रभारी अपनी संगठनात्मक क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं, जहां पार्टी ने सपा-बसपा गठबंधन की चूलें हिलाते हुए शानदार जीत दर्ज की है। यदि नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो वह छोटे से पहाड़ी प्रदेश से पार्टी के पहले अध्यक्ष होंगे अन्यथा नड्डा की मोदी कैबिनेट में जगह इस बार भी तय है। इसके साथ ही हमीरपुर संसदीय सीट से लगातार जीत का चौका लगाने वाले युवा सांसद अनुराग ठाकुर भी मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह पाने के प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं।

खुद अमित शाह चुनाव के दौरान बिलासपुर में हुई रैली में जीतने पर अनुराग को राष्ट्रीय फलक पर बड़ा नेता बनाने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में अनुराग को मोदी कैबिनेट में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाए जाने की चर्चा दिल्ली दरबार में चल रही है। इसी के साथ उत्तराखंड से सांसद चुनकर आए हिमाचल के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड कोटे से शामिल किया जा सकता है। मोदी सरकार में यूं तो 5 सांसदों पर 1 मंत्री बनाने का फार्मूला तय है लेकिन हिमाचल में मिली प्रचंड जीत और मोदी के हिमाचल से लगाव को देखते हुए इस बार केंद्र सरकार में हिमाचल को 2 मंत्री पद भी मिल सकते हैं।

अनुराग का दावा इसलिए मजबूत

हमीरपुर संसदीय सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले अनुराग ठाकुर बतौर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष देश भर में पार्टी के युवा विंग में नई जान फूंक कर राष्ट्रीय नेताओं की नजरों में चढ़े थे। लोकसभा में भी वह विपक्ष के प्रहारों का प्रत्युत्तर देने में आगे रहे हैं। अनुराग की काबलियत को देखते हुए 14वीं लोकसभा में पार्टी ने उन्हें मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी थी। बतौर सांसद भी उनको अपने चुनाव क्षेत्र में खेल महाकुंभ, सांसद मोबाइल टैस्ट वैन और मेधावी बच्चों के लिए भारत दर्शन योजना जैसी योजनाएं चलाने का श्रेय जाता है।

मोदी-शाह की टीम के नड्डा अहम सदस्य

20 साल पहले प्रदेश की राजनीति से भाजपा के केंद्रीय संगठन में गए जगत प्रकाश नड्डा ने बतौर पार्टी महासचिव जो भी दायित्व मिला, उसे सफलतापूर्वक पूरा किया है। यही कारण है कि नड्डा प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के विश्वासपात्रों में गिने जाते हैं। कई चुनावों में नड्डा के कुशल प्रबंधन ने पार्टी को सफलता दिलाई है। यही कारण है कि गडकरी से लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने नड्डा को अपनी टीम में महासचिव के पद पर विराजमान रखा और मोदी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का अहम पद मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!