हिमाचल सरकार ने बदले 12 HAS अधिकारी, 4 को सौंपा अतिरिक्त जिम्मा

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2019 10:30 PM

himachal government transferred 12 has officers additional duties assigned to 4

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 12 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं तथा 4 को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इसके तहत ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. हमीरपुर रतन गौतम को अतिरिक्त निदेशक के तौर पर पंडित जवाहर लाल...

शिमला: आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 12 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं तथा 4 को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इसके तहत ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. हमीरपुर रतन गौतम को अतिरिक्त निदेशक के तौर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा में तैनाती दी है। इसी तरह नगर निगम धर्मशाला के ए.सी. प्रभात चंद को ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा लगाया गया है। अतिरिक्त निदेशक उद्योग जितेंद्र सांजटा का तबादला प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के पद पर किया गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से नरेश कुमार को भारमुक्त करेंगे।

नरेश ठाकुर को ए.डी.एम. प्रोटोकॉल शिमला लगाया

कार्यकारी निदेशक हिमुडा नरेश ठाकुर जिनके पास संयुक्त सचिव कृषि एवं जनजातीय विकास, अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास व कार्यकारी निदेशक शून्य बजट प्राकृतिक खेती का अतिरिक्त दायित्व था, उनको ए.डी.एम. प्रोटोकॉल शिमला लगाया गया है। ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा विनय धीमान जिनके पास महाप्रबंधक कार्मिक एस.पी.वी. धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार भी था, अब ए.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. हमीरपुर होंगे। ए.सी. टू डी.सी. मंडी राज कृष्ण को जिला पयर्टन विकास अधिकारी चम्बा लगाया है। अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त मुख्यालय शिमला प्रशांत सरकैक जिनके पास महाप्रबंधक प्रशासन एवं प्रोजैक्ट एस.पी.वी. शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला व महाप्रबंधक एच.पी.बी.एल. शिमला का अतिरिक्त कार्यभार भी था, अब महाप्रबंधक प्रशासन व प्रोजैक्ट एस.पी.वी.एल. स्मार्ट सिटी शिमला लिमिटेड देखेंगे।

कैलाश चंद गौड़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के संयुक्त निदेशक

इसी तरह संयुक्त पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला के पद पर अंडर ट्रांसफर कैलाश चंद गौड़ को संयुक्त निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लगाया गया है। संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला विकास सूद का तबादला संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद पर किया गया है। उन्हें महाप्रबंधक एच.पी.बी.एल. शिमला का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। एस.डी.एम. मेडी डा. मदन कुमार जो ए.डी.एम. काजा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे थे, उन्हें अब ए.सी. टू डी.सी. कांगड़ा लगाया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी चम्बा राम प्रसाद जिनके पास संयुक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मैडीकल कालेज चम्बा का अतिरिक्त दायित्व था, उनको ए.सी. टू डी.सी. मंडी लगाया गया है।

अनिल कुमार शर्मा को नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त की कमान

संयुक्त निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अनिल कुमार शर्मा अब नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त होंगे। सरकार ने जिन अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है, उनमें से ए.सी. टू डी.सी. शिमला अजीत कुमार भारद्वाज को कार्यकारी निदेशक हिमुडा व संयुक्त सचिव कृषि एवं जनजातीय विकास तथा अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास तथा कार्यकारी निदेशक शून्य बजट प्राकृतिक खेती हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला डा. हरीश गज्जू संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला महाप्रबंधक कार्मिक एस.पी.वी. स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड का अतिरिक्त दायित्व देखेंगे। मुख्यमंत्री के उप सचिव नरेश कुमार को संयुक्त निदेशक उद्योग तथा एस.डी.एम. काजा जीवन नेगी को ए.डी.एम. काजा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

2 एच.ए.एस. के तबादला आदेश रद्द

प्रदेश सरकार ने 2 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले भी रद्द किए हैं, जिनमें कैप्टन (रिटायर) राजिंद्र सिंह राठौर व मनोज तोमर शामिल हैं। इससे पहले 18 फरवरी को कैप्टन (रिटायर) राजिंद्र सिंह राठौर का तबादला अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला से अतिरिक्त सचिव एस.ए.डी. व जी.ए.डी. के पद पर तथा मनोज तोमर का तबादला अतिरिक्त सचिव एस.ए.डी. व जी.ए.डी. के पद से ए.डी.एम. प्रोटोकॉल के पद पर किया गया था, जिसे रद्द कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!