Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2021 11:51 PM
हिमाचल को 5 ऑक्सीजन युक्त एम्बुलैंस मिली हैं। ये एम्बुलैंस कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महिंद्रा ग्रुप द्वारा प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांचों एम्बुलैंस को ओकओवर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल को 5 ऑक्सीजन युक्त एम्बुलैंस मिली हैं। ये एम्बुलैंस कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महिंद्रा ग्रुप द्वारा प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांचों एम्बुलैंस को ओकओवर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जयराम ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए महिंद्रा ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ये एम्बुलैंस मरीजों को राहत प्रदान करने में प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहायक सिद्ध होंगी। ये एम्बुलैंस आईजीएमसी शिमला, किन्नौर, कंडाघाट, जंजैहली और नूरपुर अस्पतालों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जिला कांगड़ा के देहरा में 500 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी महिंद्रा ग्रु का आभार व्यक्त किया, जिससे महामारी के इस कठिन समय में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी और प्रैजीडैंट महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी सहायक यशवर्धन वर्मा भी उपस्थित रहे।