हिमाचल को मिले 5 नए डीआईजी, अधिसूचना जारी

Edited By kirti, Updated: 18 May, 2018 01:46 PM

himachal gets 5 new digs issued notification

हिमाचल प्रदेश को पांच नए डीआईजी मिले हैं। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पदोन्नति की संस्तुति मिलने के बाद पांच आईपीएस अफसरों को डीआईजी बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जो अफसर डीआईजी बने हैं उनमें रतन सिंह नेगी, पुनीता भारद्वाज,...

 

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश को पांच नए डीआईजी मिले हैं। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पदोन्नति की संस्तुति मिलने के बाद पांच आईपीएस अफसरों को डीआईजी बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जो अफसर डीआईजी बने हैं उनमें रतन सिंह नेगी, पुनीता भारद्वाज, रामेश्वर सिंह, सोनल अग्निहोत्री और प्रेम सिंह शामिल हैं। ये लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतज़ार कर रहे थे। राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक 2000 बैच के रतन सिंह नेगी को पहली जनवरी 2014  से डीआईजी पदोन्नत किया गया है।  इसी तरह 2001 बैच की पुनीता भारद्वाज को एक जनवरी 2015 से डीआईजी माना जाएगा। 2003 बैच के आईपीएस रामेश्वर सिंह को पहली जनवरी 2017 से डीआईजी बनाया गया है।  2004 बैच के सोनल अग्निहोत्री और प्रेम सिंह को पहली जनवरी 2018 से डीआईजी बनाया गया है। 

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!