सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे हिमाचल के किसान (Video)

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2018 09:21 PM

हिमाचल प्रदेश में सेब किसानों के साथ मंडियों में हो रही लूट के खिलाफ किसानों ने सरकार ने खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के सेब उत्पादक संघ, प्रगतिशील किसान संघ, किसान सभा व कई अन्य किसान संगठनों द्वारा किसान संघर्ष समिति का गठन करके प्रदेश सरकार...

शिमला (राजीव): हिमाचल प्रदेश में सेब किसानों के साथ मंडियों में हो रही लूट के खिलाफ किसानों ने सरकार ने खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के सेब उत्पादक संघ, प्रगतिशील किसान संघ, किसान सभा व कई अन्य किसान संगठनों द्वारा किसान संघर्ष समिति का गठन करके प्रदेश सरकार के खिलाफ 24 सितम्बर को शिमला के नारकंडा से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया गया है। किसान सभा ने सरकार से मंडियों में अनलोडिंग के नाम पर किसानों से लिया गया अधिक पैसा किसानों को वापस देने की मांग की है। किसान नेता और विधायक राकेश सिंघा ने सरकार से विधानसभा में 2005 में किसानों के हक में बनााए गए कानून को लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पेमैंट नहीं मिल रही है।

अनलोडिंग के लिए 30 से 35 रुपए हो रही कटौती  
उन्होंने कहा कि सेब राज्य हिमाचल में इस बार सेब की फसल बेहद कम होने से जहां किसान परेशान है, वहीं मंडियों में किसानों से लूट की जा रही है। सरकार ने किसानों से सेब अनलोडिंग के 5 रुपए प्रति पेटी कटौती निर्धारित किया है जबकि मंडियो में 30 से 35 रुपए कटौती हो रही है। किसानों को सेब के वजन के हिसाब से पैसा नहीं दिया जा रहा है।1400 रुपए पेटी बिकने पर भी किसानों को 1320 से 1330 रुपए ही दिए जा रहे हैं।

किसानों की आय दोगुना करना मात्र चुनावी नारा
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज सबसे बड़ा कृषि संकट देश में चल रहा है। चुनाव के नजदीक आते ही मोदी सरकार द्वारा किसानों को लुभावने नारे दिए जा रहे हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का नारा बिल्कुल वैसा नारा है जैसा 2014 में मोदी ने काले धन को वापस लाने के लिए दिया था जो संभव नहीं है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!