पांवटा साहिब में तूफान का कहर, हॉट सीट मंडी पर नया बवाल, पढ़ें बड़ी खबरें

Edited By kirti, Updated: 03 May, 2019 05:50 PM

himachal express

कुल्लू जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर बवेली आईटीबीपी कैंप में रखी 51 भेड़ों के बाड़े में तेंदुए ने हमला कर दिया। हिमाचल प्रदेश में कुल 55 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिनमें से 9 रद्द हुए और एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापिस लिया गया जबकि 45 नामांकन सही पाए...

शिमला: कुल्लू जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर बवेली आईटीबीपी कैंप में रखी 51 भेड़ों के बाड़े में तेंदुए ने हमला कर दिया। हिमाचल प्रदेश में कुल 55 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिनमें से 9 रद्द हुए और एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापिस लिया गया जबकि 45 नामांकन सही पाए गए है। अगर मां की महिमा अपरंपार है तो भक्तों की भक्ति भी अनोखी है। ऐसा ही एक उदाहरण मां नयना देवी के दरबार में देखने को मिला। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। सी.बी.एस.ई. की जमा 2 की परीक्षा में नूरपुर पब्लिक स्कूल के छात्र पुष्पदीप ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में मछुआरे की डूबने से दर्दनाक मौत हुई। हॉट सीट मंडी पर अब नया बवाल मच गया है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।

ITBP कैंप में भेड़ों के बाड़े में तेंदुए का हमला, 4 की मौत(Video)
कुल्लू जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर बवेली आईटीबीपी कैंप में रखी 51 भेड़ों के बाड़े में तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें 4 भेड़ों की मौत हो गई जबकि 6 घायल है। मामला आज सुबह का है जब एक व्यक्ति बाड़े में पहुंचा तो वहां पर कुत्ते भौंक रहे थे। जिसके बाद व्यक्ति ने मृत पड़ी भेड़े देखी और कैंप में सीओ को बताया। जिसके बाद उसने घायल भेड़ों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिसमें से एक की हालत नाजुक है।

चुनाव आचार संहिता के दौरान पकड़ी गई 10 करोड़ 2 लाख की अवैध शराब
हिमाचल प्रदेश में कुल 55 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिनमें से 9 रद्द हुए और एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापिस लिया गया जबकि 45 नामांकन सही पाए गए है। जिनमें सबसे ज्यादा मंडी लोकसभा क्षेत्र में 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर 53, 30, 154 मतदाता है। जिसमें 26,57,464 पुरुष मतदाता, 26,04,615 महिला मतदाता, 47 तृतीय लिंग मतदाता, कुल 52,62,126 मतदाता है। इसके अलावा सेवा अहर्ता 66,647 पुरुष मतदाता व 1381 महिला मतदाता है कांगड़ा लोकसभा में 14,27,338, मंडी में 12,81,462, हमीरपुर में 13,62,269 व शिमला में 12,59,085 लाख मतदाता है।

110 साल की उम्र में Chandigarh से पैदल चलकर मां नयना के दरबार पहुंचे बाबा जी
अगर मां की महिमा अपरंपार है तो भक्तों की भक्ति भी अनोखी है। ऐसा ही एक उदाहरण मां नयना देवी के दरबार में देखने को मिला। जब चंडीगढ़ के गांव मलोहा से एक 110 वर्षीय बाबा पैदल यात्रा करके अपनी संगत के साथ दरबार में पहुंचा। बाबा जी की इस यात्रा के बारे में जानकर मंदिर के पुजारी और यात्री भी काफी हैरान हुए।

लोकसभा चुनाव से पहले एक-दूसरे पर हमलावर हुईं BJP-Congress
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने सी.एम. जयराम ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी पर जवाबी हमला किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि जयराम ठाकुर स्वयं एक्सीडैंटल सी.एम. हैं। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद वह सी.एम. के पद पर रहेंगे या नहीं, इस बात की चिंता करें। प्रेम कौशल शुक्रवार को हमीरपुर में प्रैस वार्ता कर रहे थे।

बिना ट्यूशन-कोचिंग के हासिल किया मुकाम, ये है CBSE के टॉपर पुष्पदीप का सपना (Video)
सी.बी.एस.ई. की जमा 2 की परीक्षा में नूरपुर पब्लिक स्कूल के छात्र पुष्पदीप ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। पुष्पदीप ने कैमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन ओर मैथ में शत प्रतिशत, फिजिक्स में 99 और अंग्रेजी में 95 अंक हासिल किए। पुष्पदीप के पिता विक्रमजीत सिंह दुकानदार हैं और माता रंजू बाला आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। माता-पिता को अपनी प्रेरणा मानने वाले पुष्पदीप कम्प्यूटर साइंस इंजीनयर बनाना चाहते हैं।

पांवटा साहिब में तूफान के कहर से उजड़ा एक गरीब परिवार का आशियाना
पांवटा साहिब में बीती रात आए तूफान ने ऐसा कहर मचाया के कई लोगों को परेशानी में डाल दिया। ऐसा ही मामला पांवटा साहिब के अंबौया पंचायत के चौहान दांडी गांव में देखने को मिला। जहां धर्म सिंह नामक एक गरीब परिवार का घर हवा व तूफान ने उड़ा दिया। तूफान इतना तेज था कि धर्म सिंह को अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ पड़ोसियों के घर में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। धर्म सिंह का नाम पहले आईआरडीपी में होता था मगर आई आरडीपी में होने के बाद भी इसे मकान की सुविधा नहीं मिली और बड़ी मुश्किल से यह एक कच्चे मकान में रहता है।

गोबिंद झील में तेज तूफान की चपेट में आया मछुआरा
बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में मछुआरे की डूबने से दर्दनाक मौत हुई। दरअसल शुक्रवार को देर शाम झील में जाल लगाते वक्त तेज तूफान आ गया जिससे मछुआरे का अनबैलेंस बिगड़ गया और वह अपने ही लगाए मछलियों को पकड़ने वाले जाल में फंस गया। जिसके कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। संतराम पुत्र लैचू राम गांव पिउंगली डाकघर घराण तहसील झंडुत्ता जिला बिलासपुर (63) साल जो मछुआरे का कार्य करता था।

अनुराग ने राहुल-प्रियंका पर छोड़ा सियासी तीर
हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में ताबतोड़ प्रचार किया। इस दौरान अनुराग ने करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के कांग्रेस के वोट कटवा वाले बयान पर तीखा कटाक्ष किया।

5 मई से पहले बहाल होगा रोहतांग दर्रा, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
जनजातीय जिला लाहौल-स्पिति का द्वार 13050 फुट ऊंचा प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा आगामी 15 मई से पहले यातायात के लिए बहाल कर लिया जाएगा। यह बात उपायुक्त यूनुस ने आज कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि रोहतांग पर 15 से 20 फुट बर्फ है जिसे काटने का कार्य सीमा सड़क संगठन द्वारा युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल स्पिति व चंबा का पांगी क्षेत्र जो गत दिसम्बर को बर्फबारी के कारण शेष विश्व से कट चुका था, वह पूरी तरह से अन्य क्षेत्रों से जुड़ जाएगा और इन क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

हॉट सीट मंडी पर अब मचा नया बवाल
हॉट सीट मंडी पर अब नया बवाल मच गया है। बवाल का कारण बना है कि कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति। सोशल मीडिया पर एक नियुक्ति पत्र वायरल हुआ है जिसमें शशि शर्मा की बतौर कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्ति की बात लिखी गई है। इसके बाद कांग्रेस भूचाल आ गया है। बता दें कि शशि शर्मा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक हैं जबकि मौजूदा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सुखविंदर सिंह सुक्खू के। बताया जा रहा है कि मंडी जिला में वीरभद्र समर्थकों को खुश करने के लिए कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। लेकिन मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस नियुक्ति को पूरी तरह से अवैध बताया है। 

 

 

 

 

 


 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!