Shimla में Holi पर पिटी Police, Virbhadra Singh की बहू ने खेली पहली Holi, पढ़िए खास खबरें

Edited By Ekta, Updated: 21 Mar, 2019 04:43 PM

himachal express

शिमला में रिज मैदान पर होली के दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां होली खेलते युवक आपस में भिड़ गए। वहीं बचाव को आई पुलिस को भी युवकों ने नहीं बख्शा। उन्होंने पुलिस के जवानों को जमकर पिटाई कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बेटे की शादी के बाद...

शिमला: शिमला में रिज मैदान पर होली के दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां होली खेलते युवक आपस में भिड़ गए। वहीं बचाव को आई पुलिस को भी युवकों ने नहीं बख्शा। उन्होंने पुलिस के जवानों को जमकर पिटाई कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बेटे की शादी के बाद अपने घर होली लॉज में नई नवेली पुत्रवधु और परिवार संग होली मनाई। वीरभद्र सिंह ने बच्चों को रंग लगा कर स्नेह जताया। इस दौरान वीरभद्र को होली की शुभकामनाएं देने वालों की भी काफी भीड़ उमड़ी रही। हिमाचल में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में प्रशंसकों के साथ होली के दिन पत्नी संग नाटी डाली। सोलन जिला के सुबाथू के तहत गंभर पुल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक आटे से लदा ट्राला रेलिंग तोड़ नदी में लुढ़क गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं- 

शिमला में होली पर हंगामा, युवकों ने पुलिस के जवानों को पीटा
शिमला में रिज मैदान पर होली के दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां होली खेलते युवक आपस में भिड़ गए। वहीं बचाव को आई पुलिस को भी युवकों ने नहीं बख्शा। उन्होंने पुलिस के जवानों को जमकर पिटाई कर दी।  

Holly Lodge में वीरभद्र सिंह ने बहू संग मनाई पहली Holi
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बेटे की शादी के बाद अपने घर होली लॉज में नई नवेली पुत्रवधु और परिवार संग होली मनाई। वीरभद्र सिंह ने बच्चों को रंग लगा कर स्नेह जताया। इस दौरान वीरभद्र को होली की शुभकामनाएं देने वालों की भी काफी भीड़ उमड़ी रही।  

पत्नी संग खूब नाचे CM जयराम, Holi पर ओक ओवर में डाली नाटी
हिमाचल में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में प्रशंसकों के साथ होली के दिन पत्नी संग नाटी डाली। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री की दिल्ली में आज पार्टी आला अधिकारियों के साथ बैठक है और शुक्रवार भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है जिसमें टिकटों को लेकर फैसला होना है।  

होली के दिन DJ की धुनों पर राजीव बिंदल ने लगाए ठुमके, गाया गाना
होली का त्योहार ऐतिहासिक शहर नाहन में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। शहर के पक्का तालाब परिसर में लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ मिलकर होली मनाई। 

गंभर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्राला, 2 की मौके पर मौत
सोलन जिला के सुबाथू के तहत गंभर पुल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक आटे से लदा ट्राला रेलिंग तोड़ नदी में लुढ़क गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को साढ़े 11 बजे पुलिस चौकी सुबाथू-कुनिहार संपर्क मार्ग पर आटे व मैदे की बेरियों से लदा ट्राला (JK02BW-2433) गंभर खड्ड पर बने पुल से नीचे पलट गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

बारिश की बौछारों के बीच पालमपुर के Holi मेले में सतिंदर सरताज ने जमाया रंग 
राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम रही। सतिंदर सरताज ने सूफी गानों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया। सरताज ने करीब सवा घंटे तक अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 

Holi के दिन पर्यटकों को धर्मशाला लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार
ऊना जिला के संतोषगढ़ में गुरुवार सुबह होली के दिन पर्यटकों को धर्मशाला लेकर जा रही मिनी टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बस के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार 12 यात्रियों को मामूली चोटें पहुंची है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। बता दें कि हादसा ड्राइवर को दौरा पड़ने के कारण हुआ। 

आसमानी बिजली गिरने से मकान में लगी आग
मंडी में आसमानी बिजली गिरने से तीन कमरों के मकान में आग लग गई। जिससे मकान जलकर राख हो गया। घटना बुधवार देर रात धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत दरवाड के चस्वाल गांव में हुई। जहां डरवाड़ पंचायत के चस्वाल गांव निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ रणवीर सिंह व उनके बड़े भाई लेख राज के घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग जिस वक्त लगी उस समय परिवार के सदस्य सोए हुए थे। 

सुंदरनगर में युवकों ने नहर में डूबते बैल की बचाई जान 
होली के इस पावन पर्व पर युवकों ने एक बैल की जिंदगी बचा समाजसेवा में सहयोग किया है। बुधवार सुबह युवक मंडल को सूचना मिली कि घनोटु नहर में एक बैल गिर गया। जिसे मंडल के सदस्यों ने जान जोखिम में डाल कर उसे तुरंत ही नहर से निकाल दिया। वहीं उसके कुछ समय बाद ही एक और बैल नहर में गिर गया है। 

होली के दिन NH-105 पर तेज रफ्तार का कहर, कार पर पलटी टूरिस्ट बस
सोलन जिले के तहत नालागढ़-स्वारघाट एनएच 105 पर चिकनी पुल के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। जहां पर एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। बता दें कि हादसे के समय टूरिस्ट बस मंडी से वापस दिल्ली की ओर जा रही थी। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!