Himachal Express : हिमाचल में भारी बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की चेतावनी, पढ़िए बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 11 Jan, 2020 05:21 PM

himachal express

हिमाचल में लोगों को मौसम अभी और सताने वाला है। मौसम विभाग की ओर से इस बारे चेतावनी भी जारी कर दी गई है। वहीं शिमला में युवा कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ गांधीगिरी पर उतर आई है। तो अब एक क्लिक पर पढ़िए राज्य की बड़ी खबरें।

शिमला: हिमाचल में लोगों को मौसम अभी और सताने वाला है। मौसम विभाग की ओर से इस बारे चेतावनी भी जारी कर दी गई है। वहीं शिमला में युवा कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ गांधीगिरी पर उतर आई है। तो अब एक क्लिक पर पढ़िए राज्य की बड़ी खबरें।

Alert : हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, अगले दो दिन भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम लोगों को और सताने वाला है। मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका जताई है। जिससे प्रदेश में 11 से 13 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। 13 जनवरी को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों कुल्लु, चंबा, मंडी, कांगड़ा ,लाहौल स्पीति, किन्नौर और शिमला में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

प्रशासन की फेलियर पर युवा कांग्रेस का 'गांधीगीरी तंज', DC के घर के रास्ते से हटाई बर्फ
शिमला में भारी बर्फबारी के बाद चार दिनों तक भी सड़कों से बर्फ नहीं हटाए जाने और 4 दिनों तक भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट न चलने के विरोध में अब जनता और राजनीतिक दल सरकार की खिलाफत में उतर आए हैं। कांग्रेस की युवा टीम ने शिमला जिला उपायुक्त के सरकारी आवास के पास हाथ में गैंती बेलचा लेकर रास्ता खोलने की मुहिम शुरू करते हुए सरकार की नाकामियां उजागर करने का प्रयास किया।

बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, NH-707 बंद, जाम में फंसी HRTC और प्राइवेट बसें
नेशनल हाईवे पर बर्फ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। यहां बर्फबारी ने सड़कों पर चल रहे छोटे-बड़े वाहनों के लिए भी परेशानियां खड़ी कर दी है। एक दिन के बाद जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्र में माघी का त्योहार शुरू होने वाला है पर एनएच 707 बंद होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

SIU टीम को मिली सफलता, Volvo बस में सवार युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है। वहीं ताजा घटनाक्रम में मंडी जिले के सुंदरनगर में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट टीम मंडी ने पुंघ में नाके के दौरान एक युवती को 41.03 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

फरिशते बने गांववासी, बर्फ भरे रास्ते में गर्भवती को पीठ पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल
हिमाचल में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बर्फबारी से लोगों को एक से दूसरी जगह जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला जिला सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की चोकर पंचायत का है।

इंडियन नेशनल साइंस कांग्रेस में छाया हिमाचल, छात्रों का मॉडल देख हैरान हुए वैज्ञानिक
सरकारी स्कूल नगवाई के छात्रों ने हाल ही मे बेंगलुरू में आयोजित 107वीं इंडियन नैशनल साईंस कांग्रेस में प्रदेश का नेतृत्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा इन हिमाचली छात्रों के माडल को देश-विदेश के वैज्ञानिकों द्वारा खूब सराहा गया।

सेना भर्ती  : देश की रक्षा को युवाओं में दिखा गजब का जज्बा
हाड़ कंपा देने वाले सर्दी के मौसम में जहां लोग घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचाते है वहीं ऊना में चल रही सेना भर्ती के लिए युवा सुबह तीन बजे ही भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए इंदिरा मैदान में जुट रहे है। सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा दिलों में लिए युवाओं के जोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।

बस में सफर कर रहे कांगड़ा के दो युवकों से चरस बरामद
पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान सामने आया है। यहां पंजाब रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे जिला कांगड़ा के दो युवकों को 92 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

ठंड को कहना है Bye-Bye तो खाएं सिरमौर की ये फेमस डिश
देवभूमि हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है। पहाड़ी व्यंजनों को खाने से मनुष्य का शरीर स्वास्थ्य रहता है। खासकर बर्फीले इलाकों में तो पहाड़ी व्यंजनों को खाने से ठंडक से भी काबू पाया जा सकता है। जिला सिरमौर के पहाड़ी इलाके में आज भी कई प्रकार के व्यंजन आज भी बनाए जाते हैं।

दर्दनाक हादसा : शीशा बनी सड़क में फिसला पैर, बजुर्ग की हुई मौत
बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी अब जानलेवा हो गई है। राजधानी शिमला के संजौली में एक 77 साल के बजुर्ग की बर्फ पर फिसलने से मौत हो गईं है। मौत की ये दर्दनाक घटना संजौली के तिबिटियन कलोनी में पेश आई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!