Himachal Express: चिट एंड फंड कंपनी में डूबे लोगों के 800 करोड़, गुड़िया मर्डर केस में आया नया मोड़

Edited By kirti, Updated: 26 Nov, 2019 05:14 PM

himachal express

राज्य सरकार ने पूर्व आई.जी. जहूर एच. जैदी, शिमला के पूर्व एस.पी. डी.डब्ल्यू. नेगी और ठियोग के पूर्व डी.एस.पी. मनोज जोशी की सेवाएं बहाल कर दी हैं। कैंसर के प्रसिद्ध और दलाई लामा के निजी डॉक्टर का निधन हो गया।  तो अब एक क्लिक पर पढि़ए राज्य की बड़ी...

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व आई.जी. जहूर एच. जैदी, शिमला के पूर्व एस.पी. डी.डब्ल्यू. नेगी और ठियोग के पूर्व डी.एस.पी. मनोज जोशी की सेवाएं बहाल कर दी हैं। कैंसर के प्रसिद्ध और दलाई लामा के निजी डॉक्टर का निधन हो गया।  तो अब एक क्लिक पर पढि़ए राज्य की बड़ी खबरें।

IG जैदी, SP नेगी-DSP जोशी की सेवाएं बहाल
राज्य सरकार ने पूर्व आई.जी. जहूर एच. जैदी, शिमला के पूर्व एस.पी. डी.डब्ल्यू. नेगी और ठियोग के पूर्व डी.एस.पी. मनोज जोशी की सेवाएं बहाल कर दी हैं। उक्त तीनों अधिकारी गुडिय़ा दुष्कर्म और मर्डर केस से जुड़े पुलिस लॉकअप में सूरज मर्डर केस में बीते करीब दो साल से निलंबित चल रहे थे।

प्रदेश के अध्यापक बंटे गुटों में
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ में गुटबाजी चरम पर है। संघ दो गुटों में बंट गया है संघ के एक गुट के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान तो दूसरे गुट के अध्यक्ष नरेश महाजन है।नरेश महाजन ने दावा किया है कि उनका धड़ा ही असली राजकीय अध्यापक संघ है।

कैंसर के प्रसिद्ध और दलाई लामा के निजी डॉक्टर का निधन
हिमाचल प्रदेश में एक होनहार डॉ. येशी ढोडेन(93) का मंगवार को निधन हो गया। वह कैंसर के मरीजों के मशहूर डॉ. थे। जिन्होंने मैक्‍लोडगंज में 93 वर्षीय यशी ढोडेन ने अपने निवास अशोका होटल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बिमार चल रहे थे। इस कारण उन्होंने अस्‍पताल में बैठना भी कम कर दिया था। मैक्‍लोडगंज में होटल अशोका के पास अस्‍पताल में लोगों का उपचार किया जाता है।

शराब के नशे में धुत युवकों ने मचाया हुड़दंग
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल में कुछ युवकों के द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेरवां में डुंडी माता मंदिर के समीप पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने गाड़ी को साइड न देने पर विवाद खड़ा कर दिया।

टैक्सी ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा
राजधानी में टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निजी वाहनों का टैक्सी के रूप में प्रयोग करने पर प्रतिबंध न लगने पर टैक्सी ऑपरेटरों ने परिवहन निगम के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार को जल्द से जल्द बाहरी राज्यो से आने वाले निजी वाहनों की जांच करने की मांग की।

गुड़िया केस में आया नया मोड़
गुड़िया न्याय मंच ने 4 जुलाई 2017 को तांदी जंगल में हुई गुड़िया की हत्या व बलात्कार के मामले में सीबीआई कोर्ट चंडीगढ़ में फोरेंसिक विभाग के दो सहायक निदेशकों के बयानों का संज्ञान लेकर जयराम से गुड़िया मामले की पुनः जांच की मांग की है।

गहरी खाई में कई बार पलटियां खाती गिरी JCB
हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक जेसीबी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा ठियोग उमण्डल के छैला सैंज मार्ग पर इतना भयानक हुआ कि मशीन कई पलटियां खाती हुई नाले के पास खेत मे रुकी और चालक की जान चली गई।

चिट एंड फन्ड कंपनी पीएसीएल में डूबा हिमाचल के लोगों का 800 करोड़
चिट एंड फन्ड कंपनी पीएसीएल में देश के 5.85 करोड़ लोगों की 49 हजार सौ करोड रुपये की खून पसीने की कमाई डूबी हुई है। हिमाचल प्रदेश के 8 लाख लोगों ने भी 800 करोड़ रुपये का कम्पनी में निवेश किया था जो अब डूबने की कगार पर है।

चंडीगढ़-मनाली NH-205 पर हादसा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसा सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर कल्लर के पास हुआ। जहां ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

पहले EO के नाम की धौंस जमाकर गटके गोलगप्पे
हमीरपुर नगर परिषद ईओ का गोलगप्पे बेचने वाले प्रवासी व्यक्ति के साथ मारपीट करने और धमकाने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार बाल स्कूल के बाहर सालों से गोलगप्पे बेचने वाले प्रवासी के साथ पहले ईओ के रिश्तेदार ने ईओ के नाम की धौंस जमाकर गोलगप्पे गटके और बाद में ईओ के कार्यालय में थप्पड़ मारे।

मनाली-चंडीगढ़ NH पर अचानक पहाड़ी से गिर रही चट्टानें
हिमाचल प्रदेश के न मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब अचानक पंडोह से लेकर औट के पास बनाला में पहाड़ी से पत्थरों का गिरना शुरू हो गया है। जिससे भारी मलबा सड़क पर आ गया और एनएच के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

लाहौल स्पीति सहित काजा की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसन ने अपना मिजाज बदल दिया है। इसी के चलते मंगलवार को लाहौल-स्पीति सहित काजा की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बता दें कि इस बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पहाड़ों पर दो दिन मुश्किल भरे
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर दो दिन मुश्किल भरे रहने वाले है। प्रदेश में दो दिन तक बारिश और बर्फबारी होने वाली है। विभाग ने बुधवार को प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रो में बर्फबारी की संभावना जताई है। आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!