हिमाचल के शिमला में फटा बादल, मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, पढ़िए Himachal Express

Edited By Ekta, Updated: 26 Aug, 2019 04:59 PM

himachal express

हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के 14 होटलों को लीज पर देने के मामले पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने आ गया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अरुण जेटली के निधन पर शोकोदूगार के...

शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के 14 होटलों को लीज पर देने के मामले पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने आ गया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अरुण जेटली के निधन पर शोकोदूगार के बाद 27 अगस्त 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। शिमला के रामपुर बुशहर के बधाल में बादल फटने से घरों और नेशलन हाईवे को नुकसान हुआ है। सड़क पर मलबा आ गया है। चंबा में मणिमहेश यात्रा पर एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। हजारों शिवभक्तों की यात्रा में हर कदम पर मुश्किलें खड़ी कर रही भारी बारिश ने रविवार रात भरमौर-हड़सर मार्ग को बाधित कर दिया। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।   

हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों को लीज पर देने के मामले में जानिए क्या बोले CM जयराम
हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के 14 होटलों को लीज पर देने के मामले पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने आ गया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। विपक्ष ने हिमाचल सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं और इस तरह के फैसलों से प्रदेश के हितों को बेचने का आरोप लगाया है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन निगम की बेशकीमती संपत्तियों को बेचने के मंसूबे पाले हुए हैं और इसका गुपचुप मसौदा भी तैयार कर दिया है। 

अरुण जेटली के निधन पर शोकोदूगार के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अरुण जेटली के निधन पर शोकोदूगार के बाद 27 अगस्त 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में जेटली के निधन पर शोक जताने के लिए शोकोदूगार के बाद सदन स्थगित करने के मुख्यमंत्री ने सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसमें विपक्ष ने भी खुद को सम्मिलित करते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया। सदन में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इसके साथ ही आज की कार्यवाही कल 11 बजे तक सदन स्थगित के दिया गया। इस बीच स्पीकर ने व्यवस्था देते हुए कहा कि देश में कभी बड़े नेता का निधन होने पर अगर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उस पर इस तरह की व्यवस्था दी जा सकती है। आज की शेष कार्यवाही कल ली जाएगी। 

शिमला में यूथ कांग्रेस ने घेरी विधानसभा
प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार शिमला में विधानसभा का घेराव कर जयराम सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार नशे पर लगाम नहीं लगा पा रही है। डेढ़ वर्ष के भाजपा सरकार के कार्यकाल में रेप की घटनाएं सबसे ज्यादा बढ़ गई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार डेढ़ वर्ष से सोई हुई है जिसको जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया है। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

इस रूट से जा रहे हैं तो तय करना पड़ेगा घंटों का सफर
राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में हर रोज के घंटों के जाम से स्थानीय 6 पंचायतों और 3 नगर निगम वार्डो के लगभग 30 हजार लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों सरकार से समस्या का जल्द समाधान काटने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फल मंडी भट्टाकुफर की वजह से हर रोज सड़क पर दोनों साइड सैकड़ों ट्रक खड़े रहते हैं जिसकी वजह से हर रोज घंटों जाम लगता है। स्कूल के बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को जाम की वजह से हर रोज पहुंचने में देर हो जाती है। पुलिस प्रशासन को समस्या बताने पर भी जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। 

कुदरत ने फिर मचाया कहर, रामपुर में बादल फटा
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। शिमला के रामपुर बुशहर के बधाल में बादल फटने से घरों और नेशलन हाईवे को नुकसान हुआ है। सड़क पर मलबा आ गया है। बताया जा रहा है कि एक छोटी गाड़ी भी गायब है। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। किन्नौर व स्पीति के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने एक होटल समेत कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। बधाल खड्ड में पानी बढ़ने से मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी ठप है। सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर यह घटना हुई। 

घुमारवीं में दिखा बारिश का रौद्र रूप, देखिए तबाही का मंजर 
बिलासपुर में घुमारवीं नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में बारिश से काफी तबाही मची है। जिसके चलते नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपड़ा व अधिकारियों ने नुकसान का ज्याजा लिया। इसके साथ उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी और जो-जो उनका बारिश से नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई की भी कोशिश की जाएगी।  

सुक्खू के पक्ष में उतरे BJP MLA, बोले- सार्वजनिक होनी चाहिए विधायकों की संपत्ति
पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं नादौन विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के द्वारा विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के मुद्दे पर हमीरपुर बीजेपी विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने भी समर्थन किया है। हमीरपुर में नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक होनी चाहिए और जल्द प्रदेश सरकार को इसमें काम करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह कदम जल्द उठाने की जरूरत है। 

चंबा में भारी बारिश के चलते मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक 
चंबा में मणिमहेश यात्रा पर एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। हजारों शिवभक्तों की यात्रा में हर कदम पर मुश्किलें खड़ी कर रही भारी बारिश ने रविवार रात भरमौर-हड़सर मार्ग को बाधित कर दिया। जानकारी के अनुसार परघांला के पास पुलिया के बहने के कारण मणिमहेश यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा
चंबा जिला में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नगरोटा बगवां के श्रद्धालुओं का वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिससे हादसे में 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी सिहुंता का पुलिस दल मौका पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चुवाड़ी-द्रमण मार्ग पर खेडा के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हालांकि इस हादसे में किसी की मौत तो नहीं हुई बल्कि कई लोग घायल हुए हैं। 

पालमपुर में बारिश ने मचाई तबाही, न्यूगल नदी के किनारे हुआ भारी Landslide
पालमपुर क्षेत्र में बादल फटने की घटना को अभी 1 सप्ताह भी नहीं बीता था कि फिर से सौरभ वन विहार के समीप न्युगल नदी के किनारे लैंडस्लाइड होने से दो महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गए हैं। साथ ही कई गांवों का संपर्क कट गया है। लैंडस्लाइड की घटना आज सुबह हुई है। इससे पालमपुर-बंदला-कंडी तथा रजनाली मार्ग बंद हो गए हैं। कंडी की तरफ से आने वाले लोगों को आने में काफी दिक्कत हो रही है। 

नूरपुर में भूस्खलन के कारण बनी कृत्रिम झील का मुहाना टूटा
कांगड़ा जिला के नूरपुर के खेड़तर में भूस्खलन के कारण बनी झील का मुहाना टूटने से पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे 4 गांवों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी सूरम ने जब तेज बहाव पानी की आवाज सुनी तो उसने मौके पर जाकर देखा और इसकी सूचना एस.डी.एम. सुरेंद्र ठाकुर को दी। एस.डी.एम. ने पुलिस को सूचित किया तथा खेड़तर की तरफ तत्काल निकल पड़े। 

गोबिंद सागर के पानी में घिरा सालों पुराना मंदिर
चारों तरफ पानी ही पानी और बीच में बना सुंदर मंदिर। इन दिनों ऐसी खूबसूरत तस्वीर आपको कुटलहैड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली (रायपुर मैदान) पहुंचते ही दिखाई देती है। ऊना, हमीरपुर जिलों के अलावा पड़ोसी पंजाब से सैकड़ों लोग वीकएंड मनाने और साथ ही गोबिंद सागर झील के बीच में बने बाबा गरीब नाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। बरसात के दिनों में गोबिंद सागर झील का स्तर ऊपर आ जाता है, जिसकी वजह से यह मंदिर जुलाई से नवंबर माह तक चारों से तरफ पानी से घिरा रहता है। 

ऊना BJP ने अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि
ऊना भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो राम कुमार सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अरुण जेटली के कार्यों और पार्टी में उनके सहयोग बारे अवगत करवाया।  

मंडी वल्लभ कालेज में AVBP-SFI बीच खूनी झड़प, जमकर चले लात-घूंसे
हिमाचल प्रदेश के मंडी में दो छात्र गुटों में खूनी झड़प हो गई। मामला सोमवार सुबह मंडी वल्लभ कालेज का है। बता दें कि एसएफआई के कार्यकर्ता वल्लभ कॉलेजमें पेश आ रही समस्याओं को लेकर रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता वहां आ गए और कोई रैली न निकालने का दवाब डालने लगे। जिसको लेकर दोनों छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में आपस में खूब लात घूंसे चले। जिस कारण एसएफआई के चार कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों को थाना ले आई।   

मंडी में बस और टिप्पर के बीच भयानक टक्कर
मंडी के लौहारा गांव में एक बस और टिप्पर की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में टिप्पर चालक की हालात गंभीर बनी हुई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है लेकिन अभी मौके पर कोई प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे है। बता दें कि यह हादसा कार को बचाने के चक्कर में हुआ है। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 

कुल्लू में मर्डर कर रास्ते में फैंका व्यक्ति का शव, फैली सनसनी
कुल्लू जिला की लगघाटी के माशना पंचायत के चेलमेल गांव में एक व्यक्ति की का मर्डर कर रास्ते में शव फैंका गया। बता दें कि चेलमेल गांव निवासी हीरा लाल दूध छोड़कर वापस घर आ रहा था कि घर से 200 मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हुई। गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में खून से लथपथ लाश देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

आस्था का अनूठा संगम
गुग्गा नवमी का पर्व गिरिपार क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। सदियों पुरानी परंपराओं को बरकरार रखते हुए गुग्गा भक्तों (गुगावल) ने धार्मिक आस्था दिखाते हुए खुद को लोहे की जंजीर से पीटा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों में शनिवार व रविवार को गुगावल अथवा गुगा नवमी उत्सव पारम्परिक अंदाज में मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात माड़ी कहलाने वाले एक मंजिला गूगा मंदिरों में पारंपरिक भक्ति गीतों के साथ शुरू हुआ उक्त पर्व रविवार सायं तक चला। करीब अढ़ाई लाख की आबादी वाले गिरिपार के उपमंडल संगड़ाह, शिलाई व राजगढ़ की 130 के करीब पंचायतों में देवभूमि हिमाचल के इस अनूठे धार्मिक उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!