सोलन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 14 और हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे कलराज मिश्र, Himachal Express

Edited By kirti, Updated: 15 Jul, 2019 05:15 PM

himachal express

हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई।  हिमाचल प्रदेश के आचार्य देवव्रत का तबादला हो गया है। अब वह गुजरात के राज्यपाल होगें। जबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल का नया...

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई।  हिमाचल प्रदेश के आचार्य देवव्रत का तबादला हो गया है। अब वह गुजरात के राज्यपाल होगें। जबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल का नया राज्यपाल बनाया गया है। एक व्यक्ति को अपने 100 रूपए मांगना महंगा पड़ गया। दो महिलाओं के साथ 100 रूपए को लेकर उलझे व्यक्ति को पहले तो शहर में महिलाओं ने जमकर दौड़ाया और उसके बाद डीसी ऑफिस के गेट पर गिरेबान पकड़कर जमकर हंगामा किया। ऊना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जोकि छोटे-छोटे गांव या कस्बों में रहने वाले लोगों को बीमा पॉलिसी पर अधिक लाभ देने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाता था। मनाली चंडीगढ़ के टकोली मार्ग पर 4 घंटे से जाम लगा हुआ है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं।

सोलन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 14
हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई। इस बिल्डिंग के नीचे कई लोग दब गए हैं। इस हादसे में 13 जवानों सहित एक रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी शामिल हैं। जबकि 36 लोगों को बचा लिया गया है लेकिन बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।  बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 जवानों को अस्पताल चंडी मंदिर रेफर किया गया है। जाहिर है रविवार को गिरने से सम राइफल के 30 जवानों सहित 42 लोग मलबे में दब गए थे।    

हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे कलराज मिश्र
हिमाचल प्रदेश के आचार्य देवव्रत का तबादला हो गया है। अब वह गुजरात के राज्यपाल होगें। जबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल का नया राज्यपाल बनाया गया है। कलराज तीन मर्तबा राज्यसभा सदस्य, एक मर्तबा लोकसभा सदस्य व एक मर्तबा विधायक रहे हैं। वह 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा में रहे। इसके बाद 2012 में वे लखनऊ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए व 2014 में देवरिया से सांसद चुने गए थे।

100 रुपए के लिए DC Office के बाहर हंगामा
एक व्यक्ति को अपने 100 रूपए मांगना महंगा पड़ गया। दो महिलाओं के साथ 100 रूपए को लेकर उलझे व्यक्ति को पहले तो शहर में महिलाओं ने जमकर दौड़ाया और उसके बाद डीसी ऑफिस के गेट पर गिरेबान पकड़कर जमकर हंगामा किया। घटना आज दोपहर की है। एक व्यक्ति को सेरी मंच के पास दो महिलाएं मिल गई। एक महिला से इसे पहले के 100 रूपए लेने को थे। इसी बात को लेकर इनकी कहासुनी शुरू हो गई। महिला ने गोद में बच्चा भी पकड़ रखा था। कहासुनी के दौरान गोद में पकड़े बच्चे को धक्का लग गया। बस फिर क्या था, महिला आग बबूला हो उठी। महिला का गुस्सा देख व्यक्ति ने मौके से भागना बेहतर समझा। जैसे ही यह व्यक्ति मौके से भागा तो दोनों महिलाओं ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया। आगे-आगे व्यक्ति भाग रहा था और पीछे-पीछे महिलाएं।

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ऊना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जोकि छोटे-छोटे गांव या कस्बों में रहने वाले लोगों को बीमा पॉलिसी पर अधिक लाभ देने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाता था। ऊना पुलिस द्वारा पकड़े गए इस गिरोह पर गगरेट क्षेत्र के गांव नंगल जरियाला के अध्यापक को बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ देने का लालच देकर 26.80 लाख रुपए ठगने का आरोप था। पुलिस द्वारा आरोपी दीपक को दिल्ली के पहाडग़ंज इलाके से दबोचा गया जबकि अमर सिंह को सीमापुरी से गिरफ्तार किया गया है। गगरेट पुलिस थाना में पीड़ित अध्यापक द्वारा करीब 15 दिन पहले ही ठगी का मामला दर्ज करवाया गया था, जिसके बाद इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया।

वन विभाग की मेहनत लाई रंग
जिला ऊना हिमाचल प्रदेश का सबसे गर्म जिला है, जिस कारण गर्मियों में जंगलों में आगजनी की घटनाएं सामने आती रही हैं और वन विभाग को हर वर्ष लाखों का नुक्सान झेलना पड़ता है लेकिन इस वर्ष फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत नुक्सान पर अंकुश पाने में कामयाबी मिली है। जिला ऊना में 21,238 हैक्टेयर फोरैस्ट क्षेत्र है, जिसमें हर साल आगजनी से लाखों का नुक्सान होता था।

Tourism और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से पहुंचा Bikers का दल
हिमालय में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सजग करने के लिए दिल्ली से आया बाइकर का एक दल हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों का दौरा कर रहा है ताकि यहां की खूबसूरती और स्वच्छता को बनाए रखने में पर्यटक मदद करे। इसके साथ दिल्ली लुट्येन्स बीएमडब्ल्यू मोटरराड के सुपर बाइक राइडर्स का यह दल हिमाचल में बाईक टूर को भी बढ़ावा देगा। बाईकरज के दल ने बताया हिमाचल की खूबसूरत वादियां यहां की सर्पीली सड़के पर्यटन को नई दिशा दे सकती है।

मनाली चंडीगढ़ के टकोली मार्ग पर थमे वाहनों के पहिए
मनाली चंडीगढ़ के टकोली मार्ग पर 4 घंटे से जाम लगा हुआ है। यात्रियों को अपने मंजिल तक पहुचने के लिय काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बही किसान लोग अपनी नगदी फसल को बेचने के लिए भी टकोली सब्जी मंडी ले जाते हैं। वहीं पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, उन्हें भी जाम से एक दो होना पड़ रहा है।

नयना देवी में बारिश व धुंध के चलते दिन में छाया अंधेरा
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी की पहाड़ियां पर लगातार तेज बरसात के कारण मौसम ठंडा हो गया है। धुंध के चलते यहां दिन में काफी अंधेरा हो गया है. कई स्थानों पर तो हालत ऐसी है मानों दिन में ही रात हो गई हो। विज़िबलिटी काफी कम होने के कारण दिन के समय भी वाहनों की लाइट्स जलानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इस वक्त पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश और बिहार से काफी बड़ी तादाद में सैलानी मां के दरबार में पहुंच रहे है और इस सुहावने मौसम में खूब सेल्फियां ले रहे है।

 

 

 

 

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!