Edited By Ekta, Updated: 24 May, 2018 12:23 PM
हिमाचल की बेटी का जम्मू के कटड़ा में बेरहमी से मर्डर किया गया है। यह मर्डर अस्पताल में काम करने वाले सहकर्मी ने किया है। बताया जा रहा है कि 24 साल की मृतक वैशाली कांगड़ा के शाहपुर के घरोह की रहने वाली थी। जम्मू में माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के नारयणा...
कांगड़ा: हिमाचल की बेटी का जम्मू के कटड़ा में बेरहमी से मर्डर किया गया है। यह मर्डर अस्पताल में काम करने वाले सहकर्मी ने किया है। बताया जा रहा है कि 24 साल की मृतक वैशाली कांगड़ा के शाहपुर के घरोह की रहने वाली थी। जम्मू में माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के नारयणा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में वह नर्स की नौकरी करती थी। उसकी के साथ काम करने वाले जम्मू के आरोपी पवन (24) ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने युवती की हत्या के बाद खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। उसने अपने हाथ की नसें काट ली। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जम्मू में करती थी नौकरी, हाल ही में घर आई थी वैशाली
शाहपुर के घरोह निवासी वैशाली कुछ दिन पहले ही घर आई थी। बेटी की हत्या की खबर सुनते ही क्षेत्र में मातम का माहौल है। उसने जम्मू से ही नर्सिंग की थी और हाल ही में उसकी वहां नौकरी लगी थी। वैशाली के पिता राम लाल घरोह में बार्बर का काम करते हैं व माता विद्युत परियोजना में कार्यरत है। वहीं जम्मू पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।