Edited By Ekta, Updated: 17 Sep, 2018 04:16 PM
हिमाचल की एक और बेटी जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। कांगड़ा जिला के बैजनाथ की रहने वाली 11 वर्षीय शगुन बंटा ने सोनी टीवी पर सुपर डांस महाराष्ट्र का पहला ऑडिशन पास कर लिया है...
बैजनाथ: हिमाचल की एक और बेटी जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। कांगड़ा जिला के बैजनाथ की रहने वाली 11 वर्षीय शगुन बंटा ने सोनी टीवी पर सुपर डांस महाराष्ट्र का पहला ऑडिशन पास कर लिया है। अब उसका पुणे में दूसरा ऑडिशन होगा। इसे पास करने के बाद उसका चयन इस रियलिटी शो के लिए होगा।
बता दें कि शगुन की मां नीलम सूद खुद गैलेक्सी डांस अकादमी चलाती है। वह इसकी एमडी है। उन्होंने बताया कि इस ऑडिशन में भाग लेने वाली उनकी बेटी हिमाचल की पहली इकलौती लड़की थी, जिसने मुंबई में हुए इस ऑडिशन में भाग लिया और इसमें सफलता पाई। शगुन की मां ने उम्मीद जताई कि वह पुणे में होने वाले ऑडिशन को पास कर इस रियलटी शो के लिए चयनित होगी।