हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल, 4 नए जिला अध्यक्ष किए नियुक्त

Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2019 11:29 PM

himachal congress appointed 4 new district president

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के व्यापक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 4 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सेवादल के प्रदेश प्रभारी राम विलास रावत और प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के व्यापक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 4 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सेवादल के प्रदेश प्रभारी राम विलास रावत और प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने फेरबदल पर मोहर लगाई है। बुधवार को जिला शिमला ग्रामीण, जिला चम्बा, जिला हमीरपुर तथा जिला सिरमौर कांग्रेस सेवादल के नए जिला अध्यक्षों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए। इसके साथ ही उक्त जिलों के अध्यक्ष पद का कार्यभार देख रहे अध्यक्षों को प्रदेश सचिव पद पर पदोन्नत किया है।

धूमल के गृह जिला हमीरपुर की कमान राजीव चौपड़ा को

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला हमीरपुर की कमान राजीव चौपड़ा को सौंपी गई है। राजीव वर्तमान में प्रदेश सचिव पद पर संगठन में सेवाएं दे रहे हैं। हरदेव सिंह राणा को जिला कांग्रेस सेवादल सिरमौर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह लंबे समय ब्लाक कांग्रेस सेवादल पच्छाद के अध्यक्ष पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसी तरह जीत सिंह राणा को जिला कांग्रेस सेवादल शिमला ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में ब्लाक कांग्रेस सेवादल रोहड़ू के अध्यक्ष भी हैं। वह संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त हैं और सेवादल के कई प्रशिक्षण शिविरों में बतौर प्रशिक्षक सेवाएं दे चुके हैं। महाशु कुमार को कांग्रेस सेवादल जिला चम्बा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महाशु कुमार वर्तमान में जिला महासचिव के पद पर संगठन पर भी सेवाएं दे रहे हैं।

इन्हें मिली सराहनीय कार्य पर पदोन्नति

संगठन में सराहनीय कार्य को देखते हुए पालमपुर के निवर्तमान अध्यक्ष त्रिलोक चंद, हमीरपुर के निवर्तमान अध्यक्ष मदन लाल कौंडल और सिरमौर के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप बत्तरा को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव नियुक्त किया है। उपरोक्त सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी।

14 को दिल्ली जाएंगे पदाधिकारी

14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाली भारत बचाओ महारैली में प्रदेश सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के अनुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल, महिला सेवादल, यंग ब्रिगेड एवं सेवा सुरक्षा दल के सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारी महारैली को सफल बनाने के लिए उचित कदम उठाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!