Edited By kirti, Updated: 02 Jun, 2019 09:49 AM
मणिकर्ण घाटी में एक हादसा हो गया है। जिस कारण एक पर्यटक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 पर्यटक घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए जरी अस्पताल भर्ती करवाया है। जिनकी पहचान मयंक व अर्जुन के रुप में हुई है। हादसा शनिवार दोपहर का है। जहां उत्तरप्रदेश...
कुल्लू(मनमिंदर): मणिकर्ण घाटी में एक हादसा हो गया है। जिस कारण एक पर्यटक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 पर्यटक घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए जरी अस्पताल भर्ती करवाया है। जिनकी पहचान मयंक व अर्जुन के रुप में हुई है। हादसा शनिवार दोपहर का है। जहां उत्तरप्रदेश से आए पर्यटक मणिकर्ण की बरशेनी-खीरगंगा रूट पर का के लिए निकले। इसी दौरान खीरगंगा के समीप घाटी में बदले मौसम के कारण तेज़ तूफान व आंधी चलना शुरू हो गई। अचानक ही पहाड़ी की तरफ से पत्थर गिरने शुरू हो गए और ट्रेकिंग कर रहे पर्यटक पत्थरों की चपेट में आ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस मौके पर पहुंच गई व मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक युवती की पहचान अनिशा कपूर पुत्री अनिल कपूर निवासी अमरोहा( उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।