शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचाने को मिले हैलीकॉप्टर सेवा

Edited By Simpy Khanna, Updated: 18 Dec, 2019 02:55 PM

helicopter service to reach the dead body of the martyr

हिमाचल प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को राजभवन शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पदाधिकारियों व सदस्यों ने राज्यपाल को अपनी...

शिमला (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को राजभवन शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पदाधिकारियों व सदस्यों ने राज्यपाल को अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्यपाल से मांग की है कि देश के किसी भी हिस्से से शहीद के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक आवास तक पहुंचाने के लिए हैलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि समय से शहीद का पार्थिव शरीर उसके गांव व घर तक पहुंच सके। 

वहीं वॉकर अस्पताल शिमला का शीघ्र निर्माण, वृद्धावस्था पैंशन की आय सीमा को बढ़ाना, वन रैंक वन पैंशन, किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में सैनिक विश्राम गृह का मामला इत्यादि विषयों को पूर्व सैनिकों ने राज्यपाल के समक्ष रखा। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक कर्नल पी.सी. अत्री ने राज्यपाल को राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी हैं, जिन पर हमें गर्व है। हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है। हिमाचल प्रदेश के नौजवानों ने तन मन से फौज और अद्र्ध सरकारी सैन्य बलों में भर्ती होकर देश की सेवा की है। प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं के प्रति केंद्र व प्रदेश की सरकारें गंभीर हैं और उनके शीघ्र समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा, ताकि सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दौलत सिंह चौहान, सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त निदेशक एवं उपायुक्त शिमला के सहायक आयुक्त चंदन कपूर, कर्नल पी.सी. अत्री उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर, मेजर रघुबीर सिंह उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना, मेजर दीपक धवन उपनिदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन तथा राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!