ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे अनुराग ठाकुर, बोले- अनिल शर्मा पर संगठन लेगा अंतिम निर्णय

Edited By Ekta, Updated: 07 Apr, 2019 04:02 PM

hectic busy promoting anurag thakur

लोकसभा चुनावों की दस्तक के साथ ही हिमाचल में सियासी पारा दिन प्रतिदिन सातवें आसमान को छूता जा रहा है। कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान ही किया है जबकि भाजपा पिछले लंबे समय से चुनाव मैदान में प्रचार के लिए डटी हुई है। अपने चुनाव प्रचार अभियान...

ऊना (अमित): लोकसभा चुनावों की दस्तक के साथ ही हिमाचल में सियासी पारा दिन प्रतिदिन सातवें आसमान को छूता जा रहा है। कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान ही किया है जबकि भाजपा पिछले लंबे समय से चुनाव मैदान में प्रचार के लिए डटी हुई है। अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने आज हरोली, गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गगरेट में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में अनुराग ठाकुर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार इस्तेकबाल किया। इस दौरान गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए अनुराग ने कांग्रेस द्वारा राम लाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ने कहा कि चुनाव चुनाव होता है और हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं।

अनुराग ने कहा इस लोकसभा चुनाव में मुद्दा कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं, बल्कि कांग्रेस है। कांग्रेस इस देश को दीमक की तरह खा गई। भाजपा ने देश को बड़ी मुशिकल से देश को बचाया है और अब देश को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से राजद्रोह का कानून खत्म करने की बात करती है फौजियों की सुविधा वापिस लेने की बात करती है। इससे कांग्रेस की मंशा फौज को कमजोर करने और राजद्रोहियों को मजबूत करने की लगती है। वही अनुराग ने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष मात्र सुर्खियां बटोरने के लिए ही बयानबाजी करते है। अनिल शर्मा के मामले पर अनुराग ने सरकार और संगठन द्वारा पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही कोई निर्णय लेने की बात कही।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!