229 हैक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 2 लाख 1200 पौधे

Edited By kirti, Updated: 16 Jul, 2019 11:17 AM

hectare land

इस बार जिला में 229 हैक्टेयर भूमि पर 2 लाख 12 सौ पौधे रोपे जाएंगे। यह जानकारी ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला वन अधिकारी यशुदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ होगा और यह 24 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के...

ऊना (विशाल): इस बार जिला में 229 हैक्टेयर भूमि पर 2 लाख 12 सौ पौधे रोपे जाएंगे। यह जानकारी ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला वन अधिकारी यशुदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ होगा और यह 24 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत पहले चरण में 150 हैक्टेयर भूमि पर 25 साइट्स चयनित की गई हैं जिन पर 1 लाख 32 हजार 900 पौधे रोपे जाएंगे। इस पौधारोपण अभियान के दौरान महिला/युवा मंडलों सहित सरकारी विभागों व अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिचित की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत 6 स्कूलों के विद्यार्थियों के माध्यम से पौधे रोपित करवाए जाएंगे।

एप बताएगा कहां, कितने रोपे पौधे
वन विभाग एक एप के माध्यम से पौधारोपण अभियान को ऑनलाइन करेगा। इस एप में कहीं से भी देखा जा सकेगा कि कहां, कितने और किस किस ने पौधे रोपे हैं। कितने लोगों ने इस अभियान में सहभागिता दी यह भी एप में दर्शाया जाएगा। किसी भी समय एप के माध्यम से पौधारोपण अभियान से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी।

रेलवे लाइनों के आसपास रोपे जाएंगे पौधे
उत्तर रेलवे ने वन विभाग से पौधारोपण अभियान में शामिल होने क इच्छा जताई है। इसको लेकर खाका भी तैयार किया गया है। इसके तहत ऊना से अम्ब-अंदौरा-दौलतपुर तक रेलवे ट्रैक के साथ-साथ लगभग 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस पौधारोपण अभियान के दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!