हिमाचल में आज भी भारी बारिश का Red Alert, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Edited By Ekta, Updated: 25 Sep, 2018 11:49 AM

heavy rain red alert in himachal

पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में राज्य के तकरीबन सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 26 सितम्बर से...

शिमला (हैडली): पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में राज्य के तकरीबन सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 26 सितंबर से मौसम सामान्य होने का अनुमान है, साथ ही 2 अक्टूबर से मानसून के विदा होने की संभावना जताई है। किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को भी जिला कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर, चम्बा ओऔर कुल्लू जिलों में सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रदेश में हो रही भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश से कई क्षेत्र जिसमें कुल्लू, चम्बा, मंडी, लाहौल, किन्नौर और शिमला में आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई है। नदी व नाले उफान पर हैं, खासकर कुल्लू, मनाली, चम्बा, शिमला व लाहौल-स्पीति क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जिंगजिंगबार में करीब 3 फुट बर्फ गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, कुछ बाइकर्स और सैलानी बारालाचा से वापस आ रहे थे, लेकिन बर्फबारी के चलते करीब 300 सैलानियों के फंसे होने की सूचना हैं। वहीं, कोकसर और केलांग में भी सैलानियोंं की फंसे होने की सूचना है। डी.सी. लाहौल अश्विनी कुमार ने कहा कि बर्फबारी में फंसे सैलानियों को मौसम साफ होने पर सुरक्षित निकाला जाएगा, वहीं जिंगजिंगबार में फंसे सैलानियों के लिए रहने और खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का काफी असर देखना को मिला है। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने आगामी दिनों में चम्बा, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

ग्लेशियर खिसकने की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में मौसम के कहर को देखते हुए भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गलेशियरों खिसकने की चेतावनी जारी की। चेतावनी में कहा गया है कि प्रदेश के चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बिगड़े मौसम के कारण गलेशियर खिसकने की संभावना है ऐसे में लोगों को इन स्थानों पर न जाने की हिदायत दी है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। खासकर मनाली-लेह मार्ग पर न जाने की हिदायत दी है।

24 घंटे में कहां कितने बरसे मेघ
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कालाटोप में 225, डल्हौजी 170, खेरी 157, मनाली 121, नैना देवी 120, चम्बा 117, गुलेर 112, पालमपुर 108, नगरोटा 86, अंब 85, तीसा 82, ऊना 71, कसौली 64, धर्मशाला 63, जोगिंद्रनगर 60, भोरंज 59, सरकाघाट 58, नाहन में 52, शिमला 47, सोलन 37 व बिलासपुर में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!