ऊना में गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 वर्षों का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2020 07:35 PM

heat in una broke the record for the 6 years

जिला ऊना में अब झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। इन गर्मियों में जहां अधिकतम पारा 40 डिग्री सैल्सियस से नीचे लुढ़का हुआ था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम पारे ने पिछले 6 वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज का दिन सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है।

ऊना (ब्यूरो): जिला ऊना में अब झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। इन गर्मियों में जहां अधिकतम पारा 40 डिग्री सैल्सियस से नीचे लुढ़का हुआ था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम पारे ने पिछले 6 वर्षों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज का दिन सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को ऊना का अधिकतम पारा 42.8 डिग्री सैल्सियस तो न्यूनतम 17.6 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वीरवार को ऊना का अधिकतम पारा 39.7 तो न्यूनतम 16.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। एक ही दिन में अधिकतम पारे में 3 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अधिकतम पारा बढ़ने से हर कोई बेहाल है।

यदि पिछले 5 वर्षों के अधिकतम तापमान पर नजर दौड़ाई जाए तो शुक्रवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। वर्ष 2019 में अधिकतम पारा 41.4 तो न्यूनतम 19.4, वर्ष 2018 में अधिकतम पारा 42.2 और न्यूनतम तापमान 24.4, वर्ष 2017 में अधिकतम पारा 37.0 तो न्यूनतम 19.8 डिग्री, वर्ष 2017 में अधिकतम पारा 41.4 तो न्यूनतम पारा 25.0, वहीं वर्ष 2015 में अधिकतम पारा 42.0 तो न्यूनतम 15.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। अगर न्यूनतम पारे पर नजर दौड़ाएं तो पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष न्यूनतम पारे में उतना उछाल नहीं आया है, जितना पिछले वर्षों में उछाल आया था।

जिला मुख्यालय में शुक्रवार को गर्मी के कारण हालात खराब थे। दोपहर के समय तेज धूप के बीच हर कोई बेहाल था। अपने कार्यों के लिए आने वाले लोग दोपहर के समय गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने के रस सहित ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे थे। कई लोग छाते लेकर भी गुजर रहे थे। गर्मी में सब्जियां व फल खराब न हों, इसके लिए सब्जी विक्रेता बार-बार सब्जियों व फलों पर पानी का छिड़काव कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!