Edited By kirti, Updated: 19 May, 2019 04:35 PM
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच उपमंडल नादौन के तहत कश्मीर पोलिंग बूथ पर चुनावी ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी (अनिल ठाकुर) को दिल का दौरा पड़ा। जिसे इलाज के लिए गलोड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं...
हमीरपुर(अरविंदर) : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच उपमंडल नादौन के तहत कश्मीर पोलिंग बूथ पर चुनावी ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी (अनिल ठाकुर) को दिल का दौरा पड़ा। जिसे इलाज के लिए गलोड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो यहां से कर्मचारी को हमीरपुर मेडिकल कालेज रैफर करने पर विचार हो रहा है।