स्वास्थ्य मंत्री बोले-हिमाचल में अपनी हार देखकर हिंसा करवाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस

Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2019 06:37 PM

health minister target on congress

कांग्रेस अपनी हार को देखकर हिमाचल प्रदेश में हिंसा करवाने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस के जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा फतवा जारी करना कांग्रेस की मानसिकता को बताता है। मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुपारी की बात को...

धर्मशाला (जिनेश): कांग्रेस अपनी हार को देखकर हिमाचल प्रदेश में हिंसा करवाने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस के जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा फतवा जारी करना कांग्रेस की मानसिकता को बताता है। मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुपारी की बात को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि यह बयान कांग्रेस के किस नेता की शह पर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपए देने की सुपारी जारी करने के पीछे कांग्रेस का हाथ है। वहीं उन्होंने पूछा कि जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने 15 अगस्त को फेसबुक पर पाकिस्तान के एक जनरल की फोटो डाली तो उनको शर्म क्यों नहीं आई थी। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान परस्त कांग्रेसियों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

फतवा दे रहे नेताओं को पाल-पोस रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती ने केवल उदाहरण देकर मयार्दा में रहने की सभी को सलाह दी थी लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार सुपारी देना शुरू कर दिया। हिमाचल प्रदेश में आज तक कभी कोई फतवा जारी नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस फतवा दे रहे नेताओं को पाल-पोस रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में इतनी नैतिकता नहीं कि विनय शर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतर कर उनका पुतला जलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचार में बहुत आगे है और कांगड़ा संसदीय सीट के प्रत्याशी किशन कपूर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के सहमीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, भाजपा नेता, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी संजय शर्मा, राजेश कुमार, सहित कई नेता मौजूद थे। 

हिमाचल में कितने लोगों की जीभें काटेगी कांग्रेस

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जिन लोगों के ऊपर आरोप लगे हैं वे देश के प्रधान मंत्री को चोर जैसे अपमानित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में हैं तथा वे सच बोलने वाले कितनों की जीभों को काटेगी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!