भंडारे का प्रसाद खाने से बिगड़ी 24 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2019 09:46 PM

health deteriorated of 24 people eating food in bhandara admit in hospital

अम्ब से सटे कटौहड़ कलां गांव में स्थित एक मंदिर में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित किए गए भंडारे का प्रसाद खाने से करीब 24 लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में लाया गया है। इनमें अधिकांश बच्चे व महिलाएं हैं।...

अम्ब: अम्ब से सटे कटौहड़ कलां गांव में स्थित एक मंदिर में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित किए गए भंडारे का प्रसाद खाने से करीब 24 लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में लाया गया है। इनमें अधिकांश बच्चे व महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर मंदिर में बनाई गई स्यूल के खाने के बाद जब लोग घर पहुंचे तो इस दौरान उन्हें उल्टियां व दस्त आने शुरू हो गए।
PunjabKesari

सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती हैं 11 लोग

बताया जा रहा है कि कई लोगों को निजी अस्पतालों में व कइयों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अम्ब अस्पताल में तैनात चिकित्सक ऊषा दड़ोच का कहना है कि सिविल अस्पताल अम्ब में फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित 11 लोग उपचाराधीन हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। देर सायं और लोगों को भी अस्पताल पहुंचाने का क्रम जारी था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!