यहां बेसहारा पशु बने किसानों के लिए सिरदर्द, चौपट कर रहे फसल

Edited By kirti, Updated: 20 Aug, 2018 02:36 PM

headache for the destitute animals farmers here

नादौन उपमंडल के किसान जानवरों व बंदरों से परेशान हैं। जैसे-जैसे मक्की की फसल बढ़ रही है, वैसे-वैसे किसानों की नींद उड़ रही है। बेसहारा पशुओं, सूअरों व बंदरों ने किसानों की मेहनत की फसल को उजाड़कर रख दिया है।

 

नादौन : नादौन उपमंडल के किसान जानवरों व बंदरों से परेशान हैं। जैसे-जैसे मक्की की फसल बढ़ रही है, वैसे-वैसे किसानों की नींद उड़ रही है। बेसहारा पशुओं, सूअरों व बंदरों ने किसानों की मेहनत की फसल को उजाड़कर रख दिया है। किसानों कृपाल सिंह, परमजीत सिंह, नवीन कुमार, विपिन कुमार, कुलजीत सिंह, सरवण सिंह व सर्वजीत सिंह आदि ने बताया कि उनकी फसल मौसम की मार से तो बच गई, लेकिन बेसहारा पशुओं, सूअरों व बंदरों ने उनकी परवान होती फसल बर्बाद कर दी, जिससे उन्हें अार्थिक व मानसिक नुक्सान झेलना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि बेसहारा पशु झुंडों में मक्की के खेतों में धावा बोलकर फसल को चट कर रहे हैं तथा एक जगह से खदेड़ने पर ये बेसहारा पशु दूसरी जगह धावा बोल देते हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनको हुए नुक्सान को देखते हुए उन्हें फ सल का मुआवजा देकर राहत दी जाए। वहीं एस.डी.एम. दिलेराम धीमान ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को फ सल बर्बादी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा जाएगा, जिससे किसानों की मेहनत की फसल को बचाया जा सके। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!